Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • फर्जी दस्तावेजों से कार ऋण लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
  • देहरादून

फर्जी दस्तावेजों से कार ऋण लेने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
rns featured image new

विकासनगर। सेलाकुई पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से कार के लिए ऋण लेने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। इस मामले में एक आरोपी फरार है। आरोपी की तलाश में पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। तीन अक्तूबर 2021 को शीर सैयद उमर पुत्र अबूबकर खान निवासी बाबूगढ़ विकासनगर हाल निवासी ट्रांसपोर्ट नगर देहरादून ने कोतवाली पुलिस को धोखाधड़ी से संबंधित तहरीर दी। तहरीर में बताया कि अशीष त्यागी निवासी जीवनगढ़, मनीष शर्मा और रामप्रसाद शर्मा निवासी जीवनगढ़ ने चार लाख पच्चीस हजार रुपये में ऑल्टो कार खरीदी। आरोपियों ने अस्सी हजार रुपये कार की कंपनी में जमा कराये और तीन लाख पच्चीस हजार रुपये का ऋण महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी से फाइनेंस करवाया। आरोपियों ने सेलाकुई स्थित कंपनी की एजेंसी से कार खरीदी। जिसके बाद आरोपी कार को लेकर फरार हो गये। इसके बाद आरोपियों ने पहली किस्त भी जमा नहीं की। जिस पर फाइनेंस कंपनी ने आरोपियों की तलाश शुरू की। तब पता चला कि आरोपियों की आईडी में जो नाम लिखे थे और जो फोटो लगाये थे उनका आपस में कोई मिलान नहीं हुआ। इस मामले में धोखाधड़ी प्रतीत होने पर फाइनेंस कंपनी के सैयद उमर की तहरीर पर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार करने, धोखाधड़ी, अमानत में खयानत सहित विभिन्न आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना स्थल सेलाकुई होने पर कोतवाली पुलिस ने पांच मार्च 2022 को मामले को सेलाकुई थाने को स्थानांतरित कर दिया। जिस पर सेलाकुई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि मनीष शर्मा और रामप्रसाद शर्मा का नाम एफआईआर में दर्ज कराया गया लेकिन उनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं था। न ही मामले की कोई जानकारी थी। जांच में पाया गया कि आशीष त्यागी निवासी जीवनगढ़ ने अपने सहयोगी देवेंद्र सिंह पुत्र केहर सिंह निवासी नियर बाला सुंदरी मंदिर कैनाल रोड जीवनगढ़ और राजीव मलिक पुत्र राजपाल सिंह कैनाल रोड बीकानेर वाली गली हरबर्टपुर विकासनगर के साथ मिलकर ठगी की। आरोपियों ने मनीष शर्मा और रामप्रसाद शर्मा के नाम की आईडी तथा आधार कार्ड पर अपने फोटो लगाकर फाइनेंस कंपनी से तीन लाख पच्चीस हजार रुपये का ऋण लिया है। जांच में फोटो और नाम का मिलान नहीं होने पर पता चला कि तीनों आरोपियों ने कूट रचित दस्तावेज तैयार कर कार का फाइनेंस कराई है। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष त्यागी के साथ साथ देवेंद्र सिंह और राजीव मलिक के नाम मुकदमा तरमीम कर आरोपियों की तलाश की। बुधवार रात को पुलिस ने आरोपी देवेंद्र सिंह और राजीव मलिक को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। जबकि मुख्य आरोपी आशीष त्यागी की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंट एरिया के पूर्व सैनिकों को मिलेगी हाउस टैक्स में छूट
Next: वर्ष 2023 तक आयेगी भारत की डिजिटल मुद्रा : सीतारमण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.