Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन की अपने नाम
  • हरिद्वार

फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन की अपने नाम

RNS INDIA NEWS 23/06/2022
rns featured image new

रुड़की। आधार कार्ड में हेराफेरी कर षड्यंत्र रचकर महिला की जमीन को धोखाधड़ी कर दूसरे को बेचने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मकान नंबर 212 निकट शिव मंदिर अजबपुर कलां देहरादून निवासी महिल प्रेमो ने भगवानपुर थाने में तहरीर देते हुए तीन लोगों को नामजद किया था। आरोप था कि उनका फर्जी तरीके से आधार कार्ड तैयार कर धोखाधड़ी से उनकी जमीन दूसरे को बेच दी गई। पुलिस ने नामजद आरोपियों की बैंक डिटेल के साथ जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने आधार कार्ड के साथ धोखाधड़ी कर जमीन बेचने वाले मास्टरमाइंड अरविंद कुमार उर्फ टीटू निवासी खेड़ी शिकोहपुर हाल निवासी हरिजन कॉलोनी थापुर थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने धोखाधड़ी कर जमीन बेचे जाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया है। भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि महिला के आधार कार्ड में हेराफेरी कर उसके स्थान पर दूसरी महिला को दर्शाकर जमीन हड़पने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो घायल
Next: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह ने किया हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज धनौरी का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.