Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • फरार आरोपित के खिलाफ पुलिस लेगी गैर जमानती वारंट
  • ऊधम सिंह नगर

फरार आरोपित के खिलाफ पुलिस लेगी गैर जमानती वारंट

RNS INDIA NEWS 01/04/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। फार्म हाउस में गंदगी देख मासूम बच्ची को गोली मारने के आरोपित फरार व्यापारी के खिलाफ पुलिस गैर जमानती वारंट लेने की तैयारी में जुट गई है। साथ ही उसकी तलाश में पुलिस ने घर के साथ ही कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पता लगाया जा रहा है कि जिस रिवाल्वर से उसने गोली चलाई, वह किसकी है। 29 मार्च की शाम को बागवाला स्थित फार्म हाउस में बच्चे होली खेल रहे थे। फार्म हाउस में गंदगी देख भडक़े व्यापारी दीपक जैन ने ताबड़तोड़ कई राउंड फायर कर दिए थे। जिससे किराएदार बेगन की चार साल की पुत्री कंचन को गोली लगी और वह घायल हो गई थी। साथ ही बेगन का भांजा रामजी साहनी के पैर में भी गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित दीपक जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। कई दिन बीतने के बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं चढ़ा। गुरुवार को भी पुलिस ने आरोपित दीपक जैन के घर के साथ ही संदिग्ध ठिकानों में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक उसके स्वजन भी घर में नहीं मिले और ताला लगा हुआ था। सीओ अमित कुमार ने बताया कि आरोपित की तलाश की जा रही है, उसकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस उसके खिलाफ एनबीडब्लयू की कार्रवाई करेगी। बताया कि उसकी जमानत कैंसिल कराने के लिए संबंधित न्यायालय में आवेदन भी कर दिया गया है। सीओ ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा की उसने किसकी रिवाल्वर से गोली चलाई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेश भर में सैनिक सम्मान समारोह मनाया जायेगा: गोयल
Next: विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने किया “मॉडर्न फिटनेस सेंटर जिम” का उद्धघाटन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

हर शनिवार रुद्रपुर नगर निगम में रहेगा ‘नो व्हीकल डे’

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रनसाली वन क्षेत्र में वन विभाग की कार्रवाई, लकड़ी तस्करों की चार बाइक जब्त

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • रमेश चंद्र गैरोला को राष्ट्रपति उत्कृष्ट सेवा पदक, प्रधानमंत्री ने किया सम्मानित
  • वनाग्नि नियंत्रण को लेकर वन पंचायत संगठन ने जताई चिंता, संसाधन बढ़ाने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.