Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • करोड़ों की प्रॉपर्टी, लग्जरी कारें-फार्महाउस, घर में थिएटर, शिकायत के बाद ईओडब्लू ने आरटीओ अफसर के आवास पर मारी रेड
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

करोड़ों की प्रॉपर्टी, लग्जरी कारें-फार्महाउस, घर में थिएटर, शिकायत के बाद ईओडब्लू ने आरटीओ अफसर के आवास पर मारी रेड

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)।  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संतोष पाल के शताब्दीपुरम स्थित घर पर बुधवार रात ईओडब्ल्यू टीम ने छापामार अंदाज में सर्च कार्रवाई शुरू की। रात करीब 10.30 बजे टीम ने डोरवेल बजाकर आरटीओ के घर का दरवाजा खुलवाया। घंटी की आवाज सुनकर आरटीओ पाल ने स्वयं दरवाजा खोला। टीम भीतर पहुंची तो आरटीओ का आलीशान घर और भीतर रखा साजो-सामान देखकर अवाक रह गई। छापेमारी में संतोष पाल धन कुबेर निकला क्योंकि यहां से आय से 600 गुना ज्यादा संपत्ति का खुलासा हुआ है।
दरअसल, ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई में संतोष के पास से 6 आलीशान मकान, 1 फार्म हाउस, दो कार और मोटर साइकिल बरामद हुई। और बताया जा रहा है कि यह सब सपंत्ति काली कमाई से अर्जित की गई है। अब तक की कार्यवाई में ईओडब्ल्यू ने 16 लाख कैश, सोने, चांदी के जेवर बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार संतोष पाल के 10 हजार वर्ग फुट में बने आलीशान घर को देखकर ईओडब्ल्यू की टीम हैरान भी रह गई। बेसमेंट वाली तीन मंजिला घर में सारा सामान लग्जरी था। घर में लिफ्ट से लेकर महंगी शराब रखने की लकड़ी का केस, गार्डन, स्विमिंग पूल, झूमर, थिएटर और अन्य ऐसी चीजे घर पर दिखी।
बता दें कि कोर्ट के आदेश के बाद ईओडब्ल्यू ने संतोष के घर पर छापेमारी की। जिसके लिए स्पेशल कोर्ट ने जांच के आदेश दिए थे। संतोष के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की याचिका लगी थी। जिसके बाद अब संतोष पॉल और उनकी पत्नी रेखा पॉल की मुश्किल बढ़ सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से संतोष को घर में पढऩे वाले छापे की भनक लग चुकी थी। जिसके बाद संतोष ने कुछ लग्जरी सामान को दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया था। इसलिए ईओडब्ल्यू की 30 सदस्यों टीम को देर रात छापा मार कार्रवाई करनी पड़ी।
वहीं पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू ने कहा कि सर्चिग अभी जारी है। संपत्ति, दस्तावेज के जो भी साथ में लेंगे उनके आधार पर आरोपित की संपत्ति का आकलन किया जाएगा। साथ ही इसके संतोष पाल व और उनकी पत्नी रेखा पाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
कार्रवाई के दौरान संतोष पोल की पत्नी रेखा पाल घर में मौजूद नहीं थी। जिसके बाद टीम को आशंका है कि एआरटीओ संतोष पाल के द्वारा जरूरी दस्तावेज व समान कहीं भेज कर छिपा दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मद्रास हाईकोर्ट ने पनीरसेल्वम के पक्ष में फैसला दिया, ईपीएस गुट से बढ़ सकती है तकरार
Next: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जम्मू-कश्मीर में रह रहे बाहरी लोग भी डाल सकेंगे वोट

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.