Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • इंजीनियरों पर कार्रवाई हुई तो ठप कर दिए जाएंगे जेजेएम के काम
  • देहरादून

इंजीनियरों पर कार्रवाई हुई तो ठप कर दिए जाएंगे जेजेएम के काम

RNS INDIA NEWS 10/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। जल निगम डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने मैनेजमेंट पर इंजीनियरों के ऊपर अनावश्यक दबाव बनाने का आरोप लगाया। एमडी जल निगम को गुरुवार को भेजे पत्र में संघ ने चेतावनी दी कि यदि विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर नतीजे देने वाले इंजीनियरों पर कार्रवाई हुई तो जल जीवन मिशन के सभी काम ठप कर दिए जाएंगे। संघ के अध्यक्ष रामकुमार और महासचिव अजय बेलवाल ने कहा कि बिना पर्याप्त स्टाफ के जल निगम के इंजीनियर रात दिन काम कर योजनाओं को पूरा कर रहे हैं। योजनाओं को पूरा करने के लक्ष्य इस तरह निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें पूरा करना संभव नहीं है। पिछले सालों की तुलना में जल निगम ने अपनी क्षमता से दस गुना बढ़ कर बजट खर्च किया। इन योजनाओं को पूरा करने में वन भूमि की समस्याएं पेश आ रही हैं। इसके बावजूद लगातार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। इन कामों को पूरा करने को समय तक नहीं दिया जा रहा है। कहा कि इसके बावजूद कुछ समय से विभागीय कार्यों का नकारात्मक प्रचार करते हुए इंजीनियरों पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। इससे इंजीनियर खुद को पीड़ित महसूस करने के साथ ही भयभीत हैं। परिणाम भुगतने की चेतावनी दी जा रही है। गोपनीय प्रतिवेदन भी अनावश्यक रूप से रोके जा रहे हैं। इससे उनके सेवा सम्बन्धी प्रकरण भी लम्बित हो रहे हैं। इससे शासन के खिलाफ आक्रोश उत्पन्न हो रहा है।
कहा कि बिना विस्तृत जांच पूरी हुए किसी भी इंजीनियर के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई न की जाए। यदि ऐसा होता है तो बिना किसी पूर्व सूचना के सीधे कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर दिया जाएगा। कार्रवाई से पहले जांच के साथ ही सम्बन्धित इंजीनियरों से उनका पक्ष भी लिया जाए।

पेयजल के डिवीजनों से पलायन कर रहे इंजीनियर
महासचिव अजय बेलवाल ने कहा कि जिस तरह कार्रवाई का दबाव बनाया जा रहा है, उसे लेकर पेयजल के डिवीजनों से जुड़े इंजीनियर निर्माण यूनिटों में अपना तबादला करवा रहे हैं। जबकि पेयजल के कार्य ही जल निगम की मुख्य पहचान हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी पर केस
Next: राशिफल 11 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शाही स्नान कर हरिद्वार से लौटे महेश्वर देवता

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.