Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एल्विश यादव की मेनका गांधी को धमकी- इतने हल्के में छोड़ता ही नहीं, दायर करूंगा मानहानि केस
  • राष्ट्रीय

एल्विश यादव की मेनका गांधी को धमकी- इतने हल्के में छोड़ता ही नहीं, दायर करूंगा मानहानि केस

RNS INDIA NEWS 05/11/2023
rns featured image new

नई दिल्ली।  बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में सांपों के जहर की सप्लाई मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सांसद और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की धमकी दी है। एक व्लॉग पोस्ट में एल्विश यादव ने मेनका गांधी पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया और दावा किया कि सच्चाई जल्द ही सामने आएगी।
एल्विश यादव ने वीडियो में कहा, ”मेनका गांधी जी ने हमें सांपों का सरगना बता दिया। एक मानहानि केस करूंगा। ऐसे मैं नहीं छोड़ने वाला। इतने हल्के में तो छोड़ता ही नहीं हूं। अब मैं एक्टिव हो गया हूं इन सब चीजों में। पहले तो सोचता था कि छोड़ो क्यों समय बर्बाद करें, लेकिन इमेज बर्बाद होती है गंदे तरीके से।” एल्विश ने वीडियो में आगे दावा किया कि इस मामले में जब जांच होगी तो एल्विश यादव का जीरो पर्सेंट इनवोल्वमेंट मिलेगा। उन्होंने कहा, ”जो-जो अभी वाली बातें शेयर कर रहा है तो जब क्लीन चिट मिलेगी तो उसे भी शेयर करना। उसमें दोगलापन मत दिखाना कि मेरी खराब इमेज दिखा दी, लेकिन जब क्लीन चिट मिले तो न दिखाओ। आपका भाई पूरा सही है। मैं सेफ हूं और पुलिस-प्रशासन में पूरा भरोसा है।”

‘आरोपों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं’
इस मामले के सामने आने के बाद ही एल्विश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। शुक्रवार को उन्होंने सफाई पेश करता हुआ वीडियो जारी किया था जिसमें कहा था कि मैं सुबह उठा और देखा कैसी-कैसी न्यूज फैल रही है मेरे खिलाफ मीडिया में। जितने आरोप मुझ पर लगे हैं, वे बेबुनियाद हैं। फेक हैं और उसमें एक पर्सेंट भी सच्चाई नहीं है।” एल्विश ने हाथ जोड़कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य पुलिस से मामले में गहन और निष्पक्ष जांच करने का आग्रह किया।

स्नेक वेनम मामले में पांच अरेस्ट
उत्तर प्रदेश पुलिस ने रेव पार्टियों में सांप के जहर की कथित आपूर्ति के मामले में एल्विश और पांच अन्य पर शिकंजा कसा गया है। कथित आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यूट्यूबर एल्विश ने आरोपों का खंडन किया है और जांच में पुलिस के साथ सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की है। वहीं, शनिवार को एल्विश यादव को राजस्थान पुलिस ने कुछ देर के लिए रोका था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एल्विश को पुलिस ने राजस्थान के कोटा में पूछताछ के लिए रोका जब वह अपने दोस्तों के साथ कार में यात्रा कर रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें जाने की इजाजत दे दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आतंकियों के मददगारों की खैर नहीं, जम्मू-कश्मीर में अब तक 55 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त
Next: कनाडाई पीएम ट्रूडो ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.