Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बिजली जंक्शन बॉक्स में लगी आग, बड़ा हादसा टला
  • हरिद्वार

बिजली जंक्शन बॉक्स में लगी आग, बड़ा हादसा टला

RNS INDIA NEWS 20/05/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  नगर निगम क्षेत्र की पॉश कॉलोनी में रविवार आधी रात को विद्युत लाइन में फॉल्ट आने से विद्युत जंक्शन बॉक्स में आग लग गई। गनीमत रही की फॉल्ट आने के दौरान चिंगारी उठने से पास खड़े एलपीजी गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग नहीं लगी, अन्यथा कॉलोनी में बड़ा हादसा हो सकता था। कॉलोनीवासियों ने क्षेत्र से गैस गोदाम को हटाने की मांग की है। गुरुकुल कांगड़ी यूनिवर्सिटी के पीछे द्वारिका और शुभम विहार कॉलोनियां स्थापित है। कॉलोनियों के प्रवेश द्वार पर एक गैस एजेंसी का गोदाम बना हुआ है। रविवार आधी रात को बिजली के पोल पर लगे जक्शन बॉक्स में फाल्ट आने से आग लग गई। जिस समय आग लगी उस समय बिजली के पोल के पास गैस सिलेंडरों से भरा हुआ ट्रक खड़ा था। आग लगे खंबे के पास ही गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक को देखकर दोनों कॉलोनी निवासियों में दहशत फैल गई। इस दौरान लोगों ने फायर और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कनखल थाना पुलिस और फायर की संयुक्त टीम ने जक्शन बॉक्स में लगी आग को काबू किया। कॉलोनी के प्रधान अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि गैस गोदाम में आने जाने वाले वाहन हमेशा सड़क पर खड़े रहते हैं। आवागमन के साथ अन्य समस्या उठानी पड़ती है। गैस गोदाम मालिक से कई बार शिकायत की, लेकिन मालिक कभी सहयोग नहीं करता। रविंद्र कुमार चौधरी, प्रवीण मलिक, विजय भारद्वाज, आरके बंसल, अजय कौशिक, रणदीप चौधरी, रामकुमार चौधरी, केके शर्मा, विपिन चौधरी, शरद चौधरी आदि ने बताया कि डेढ़ साल पहले भी गोदाम हटवाने के लिए आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। चेतावनी दी कि यदि गोदाम जल्द नहीं हटाया गया तो धरना प्रदर्शन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घर बैठे कमाई का झांसा देकर महिला से 35 हजार ठगे
Next: श्रीनगर में फिर गुलदार दिखने से दहशत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.