Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक सप्ताह पहले लापता हुए सेनेटरी इंस्पेक्टर का शव जंगल में फंदे से लटका मिला
  • देहरादून

एक सप्ताह पहले लापता हुए सेनेटरी इंस्पेक्टर का शव जंगल में फंदे से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
rns featured image new

विकासनगर। एक सप्ताह पहले ड्यूटी के बाद अचानक लापता हुए सेनेटरी इंस्पेक्टर का शव टिमली के जंगल से बरामद हुआ है। शव जंगल में पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। सहसपुर, चकराता पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर शव नीचे उतारा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरगंज विकासनगर स्थित उपजिला चिकित्सालय की मोर्च्यूरी में भेज दिया है। छावनी परिषद चकराता में सेनेटरी इंस्पेक्टर के पद पर तैनात सुरेश सिंह जयाड़ा (34) पुत्र गोपाल सिंह जयाड़ा निवासी डख्याटगांव बड़कोट उत्तरकाशी 24नवंबर को छावनी परिषद के गेट पर ड्यूटी कर रहे थे। शाम को अचानक पांच बजे ड्यूटी समाप्त होते ही सुरेश सिंह लापता हो गये। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। इसके बाद देर रात उनके फोन की लोकेशन टिमली के जंगल में मिली। जहां पुलिस उन्हें तलाशती रही। देर रात को फोन भी बंद मिला। लेकिन सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का कोई पता नहीं चला। जांच में यह सामने आया कि सेनेटरी इंस्पेक्टर ने एक मैसेज भेजा था जिसमें लिखा था कि उसे तलाशोगे तो टिमली के जंगल और दर्रारीट कालीमाता मंदिर के पास वह मिलेगा। इसके बाद सहसपुर, चकराता थाना पुलिस टिमली के जंगल में सेनेटरी इंस्पेक्टर को तलाशते रहे। एक दिसंबर को सेनेटरी इंस्पेक्टर सुरेश सिंह का शव सहारनपुर – विकासनगर रोड से करीब पांच सौ किमी दूर टिमली के जंगल में एक पेड़ पर बंधी रस्सी से बने फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से निकालकर कब्जे में लिया और परिजनों को इस बाबत सूचना दी। एसओ सहसपुर विनोद राणा ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कहा कि चकराता पुलिस थाने में मृतक की गुमशुदगी दर्ज है। उधर, एसओ चकराता सतेंद्र भाटी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद लगेगा। कहा कि अब तक की जांच में प्रथम दृष्टया मृतक के फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या ही मानी जा रही है। आगे जांच के बाद असली कारण पता चल पायेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग लड़की की फर्जी आईडी बना अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी
Next: देश में फिर बढऩे लगा कोरोना संक्रमण

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.