Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में फिर बढऩे लगा कोरोना संक्रमण
  • राष्ट्रीय

देश में फिर बढऩे लगा कोरोना संक्रमण

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
Corona new

24 घंटे में 8,954 नए मामले, 267 की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में एक दिन में करीब दो हजार कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 8,954 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 267 लोगों की जान चली गई है। वहीं 10,207 नए मरीज स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से घर लौट चुके हैं। अब देश में सक्रीय मरीजों की संख्या तेजी के साथ घटकर एक लाख से नीचे आ गई है, जो बेहद राहत की बात है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना का ग्राफ लगातार नीचे आ रहा है। देशभर में उपचाराधीन मरीजों में कमी आ रही है और फिलहाल देश में सक्रीय मरीजों की संख्या 99,093रह गई हैं, जो कुल संक्रमण का 0.29 प्रतिशत शामिल है और यह आंकड़ा मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। जबकि देश में अब तक 3,45,96,776 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से अब तक 4,69,247 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24घंटे में 1,520 सक्रिय मामलों में कमी आई है। कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है और अब तक 3,40,81,183 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जिनकी रिकवरी दर 98.36 प्रतिशत हो गई है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 की टैली 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख को पार तक पहुंच चुकी थी। कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार किया।

नए वैरिएंट से सतर्क भारत
दूसरी ओर भारत में भी ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सख्ती बरती जा रही है। कई राज्यों में प्राइमरी स्कूलों को खोलने के फैसले को एक बार फिर से कुछ और दिनों के लिए टाल दिया गया है। इसके अलावा एयरपोट्र्स पर भी सख्ती बरती जा रही है। आज से ही इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए नए और सख्त नियम लागू किए गए हैं। अब भारत आने वाले किसी भी शख्स के लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी होगी और उसे पिछले 14 दिनों की अपनी ट्रैवल हिस्ट्री भी बतानी होगी। यही नहीं राज्यों को टेस्ट्स में तेजी लाने को भी कहा गया है ताकि ओमिक्रॉन वैरिएंट के किसी भी खतरे को समझकर उससे निपटने के प्रयास किए जा सकें।

टीकाकरण 124.10 करोड़ के पार
विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना संक्रमण से निपटने में वैक्सीनेशन से भी मदद मिली है। अब तक देश में 124.10 करोड़ कोरोना टीके लग चुके हैं और यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कोरोना से आने वाले दिनों में और राहत मिलेगी। हालांकि द. अफ्रीका से एक बार फिर खतरे के संकेत दुनिया को मिल रहा है। यहां पहली बार पाया गया ओमिक्रॉन वैरिएंट तेजी से फैलने वाला कोरोना संक्रमण है और इसके चलते चिंताएं बढ़ गई हैं। इजरायल, जापान जैसे कई देशों ने अपनी सीमाओं को सील किया है और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर रोक लगा दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक सप्ताह पहले लापता हुए सेनेटरी इंस्पेक्टर का शव जंगल में फंदे से लटका मिला
Next: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: 53 नए मामले

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.