Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: एक साल से फरार 5000 का ईनामी अभियुक्त मुरादाबाद से गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: एक साल से फरार 5000 का ईनामी अभियुक्त मुरादाबाद से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
WhatsApp Image 2023-02-06 at 3.34.48 PM

अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एससएपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त सीओ/ थाना प्रभारियों व एसओजी/एएनटीएफ टीम को वांछित/ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान में तेजी लाकर फरार चल रहे अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा लगातार वांछित/ईनामी अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। 12 जनवरी 2022 को थाना सल्ट पुलिस द्वारा चैंकिग के दौरान एक लावारिस स्कूटी बिना नंबर प्लेट एक्टिवा में एक बैग में 12.600 किग्रा0 व एक झोले के अन्दर से 4.100 किग्रा0 कुल 16.700 किग्रा0 अवैध गाँजा बरामद हुआ था। मामले में थाना सल्ट में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध FIR N0-03/2022 धारा- 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया था। अज्ञात अभियुक्त का पता लगाने हेतु सम्बन्धित स्कूटी का वाहन नम्बर/चेचिस नंबर व पंजीकृत वाहन स्वामी का पता लगाने हेतु आरटीओ कार्यालय से जानकारी की गयी तो उक्त स्कूटी रुचिका चौधरी निवासी फरीदपुर भण्डी चकफेरी जिला मुरादाबाद के नाम पंजीकृत होना पाया गया। स्कूटी स्वामिनी रुचिका चौधरी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि घटना के दिन उक्त स्कूटी को मेरे बहन के जेठ का लड़का अश्वनी कुमार पुत्र कलुआ उर्फ यशपाल निवासी सहसपुरी थाना डिलारी जनपद मुरादाबाद ले गया था। विवेचना से अभियुक्त अश्वनी कुमार उपरोक्त का नाम प्रकाश में आया, अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना सल्ट पुलिस द्वारा उसके घर व सभी संभावित जगहों पर दबिश दी गयी परन्तु अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था। प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा ने वांछित अभियुक्त अश्वनी कुमार की गिरफ्तारी हेतु 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था तथा सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष सल्ट को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये थे। सीओ रानीखेत टी0आर0 वर्मा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी-पतारसी व सूचना संकलन कर वांछित अभियुक्त अश्वनी कुमार (19 वर्ष) को रविवार, 05 फरवरी को उसके घर सहसपुरी थाना डिलारी मुरादाबाद से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक कार्यवाही की गई है।
यहाँ पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सल्ट अजेन्द्र प्रसाद, आरक्षी मौ0 मंसूर और आरक्षी मदन सिंह, थाना सल्ट से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य सचिव ने दिए प्रदेश के सभी कार्मिकों की एसीआर ऑनलाइन किए जाने के सम्बन्ध में निर्देश
Next: जिला सहकारी बैंक में लोन घपला, अफसर समेत तीन पर केस

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.