Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिला सहकारी बैंक में लोन घपला, अफसर समेत तीन पर केस
  • देहरादून

जिला सहकारी बैंक में लोन घपला, अफसर समेत तीन पर केस

RNS INDIA NEWS 06/02/2023
rns featured image new

देहरादून। जिला सहकारी बैंक में लाखों रुपये का लोन घपला सामने आया है। जिन लोगों के नाम लोन जारी किया, उनमें कुछ ने तो लोन मिलने से ही इंकार कर दिया। घपले की प्राथमिक जांच के बाद बैंक की तरफ सस्पेंड किए गए कनिष्ठ शाखा प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस बैंक की तरफ से केस में दिए गए दस्तावेजों की जांच कर रही है। एसएसआई पटेलनगर दीपक रावत ने बताया कि धोखाधड़ी को लेकर जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक प्रशासन ने तहरीर दी। कहा कि बैंक की पटेलनगर स्थित शाखा में लोन फर्जीवाड़ा हुआ। जिसमें तत्कालीन कनिष्ठ शाखा प्रबंधक नरेंद्र शर्मा निवासी पार्क रोड, शंकर थापा निवासी डाकरा बाजार, गढ़ी कैंट और संदीप कपूर निवासी हरिद्वार रोड चौहान मार्केट को आरोपी बनाया गया है। कहा कि बैंक शाखा में लोन में गड़बड़ियों की शिकायत पर उप महाप्रबंधक लेखा विश्व विजय सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया। उनकी रिपोर्ट पर कनिष्ठ शाखा प्रबंधक नरेंद्र कुमार को 17 फवरवरी 2020 को सस्पेंड कर दिया गया। बैंक प्रबंध समिति की तीन अक्तूबर 2022 को हुई बैठक में प्रस्ताव पारित कर आरोप पत्र जारी किया गया। जांच में सामने आया कि जिन आठ लोन में फर्जीवाड़ा हुआ वह विनिल कुमार, किशन पाल, प्रियंका जोशी, राज कुमार, विजय जोशी, राहुल कुमार, विनोद टम्टा और संजय जोशी नाम पर जारी हुए। इन लोन में एक भी किश्त जमा नहीं हुई। जांच में पता लगा कि नरेंद्र शर्मा ने शंकर थापा और संदीप कपूर के साथ मिलकर यह फर्जीवाड़ा किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: एक साल से फरार 5000 का ईनामी अभियुक्त मुरादाबाद से गिरफ्तार
Next: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने की राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भेंट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.