Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एक मार्च से सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगेगा कोरोना टीका
  • राष्ट्रीय

एक मार्च से सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगेगा कोरोना टीका

RNS INDIA NEWS 24/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 24 फरवरी (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि आगामी एक मार्च से देश में 60 से अधिक आयु के लोगों को कोरोना का टीका निशुल्क लगाया जाएगा। इस प्रस्ताव को केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दी है।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि देशभर में अब तक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 1 करोड़ 7 लाख 67 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। देशभर में कोरोना वायरस को पूरी तरह से मात देने के लिए वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी बीच कोरोना टीकाकरण के संबंध में केंद्रीय कैबिनेट ने आज बड़ा फैसला लिया है। मसलन देश में 1 मार्च 2021 से 60 से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना टीका लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि जिन लोगों की उम्र 45 साल से अधिक है और जो गंभीर रूप से बीमार हैं, उनका भी टीकाकरण शुरू किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि देशभर में अब तक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 1 करोड़ 7 लाख 67 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। जबकि 14 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि प्राइवेट अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने वाले लोगों को वैक्सीन के पैसे चुकाने होंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय अगले दो से तीन दिन में वैक्सीन की कीमत तय कर देगा। स्वास्थ्य मंत्रालय वर्तमान समय में कोरोना वैक्सीन निर्माताओं और अस्पतालों से बातचीत कर रहा है। प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि 1 मार्च से शुरू हो रहे टीकाकरण में 10 हजार सरकारी और 20 हजार प्राइवेट टीकाकरण सेंटर्स में टीकाकरण किया जाएगा। सरकारी केंद्रों में कोरोना का टीका मुफ्त में लगाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कबाड़ी के गोदाम पर छापा, रेलवे का सामान बरामद
Next: आयुष्मान सीएपीएफ योजना मई तक देशभर में होगा लॉन्च

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.