Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एक लाख जुर्माने के उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
  • उत्तराखंड
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

एक लाख जुर्माने के उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

RNS INDIA NEWS 27/12/2020
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने गलत मंशा के साथ आपराधिक रिट याचिका दायर करने पर एक लाख रुपए जुर्माना लगाने वाले उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। वहीं इस मामले में शीर्ष अदालत ने उत्तराखंड सरकार व अन्य प्रतिवादियों को नोटिस भी जारी किया है।
जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ ने जाजविंदर सिंह व अन्य द्वारा हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर प्रतिवादियों से चार हफ्ते में जवाब मांगा है। पीठ ने याचिकाकर्ताओं को राज्य के स्टैंडिंग कॉउंसिल को याचिका की प्रति देने को कहा। साथ ही कहा, हाईकोर्ट द्वारा 19 अगस्त को जारी आदेश सुनवाई की अगली तारीख तक प्रभावी नहीं होगा। दरअसल, हाईकोर्ट ने पाया था कि याचिकाकर्ता ने पूर्व में भी रिट याचिका दायर की थी जिसमें उसने उसी तरह राहत मांगी थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि यह जानते हुए भी कि समान राहत के लिए पूर्व में दायर रिट याचिका का निपटारा हो चुका है याचिकाकर्ता ने फिर उसी तरह की याचिका दायर की। हाईकोर्ट ने इसे रिट याचिका का दुरुपयोग और कानूनी प्रक्रिया का मखौल उड़ाना बताते हुए याचिकाकर्ता पर एक लाख रुपए जुर्माना लगाया। कोर्ट ने कहा था कि याचिकाकर्ता को अच्छी मंशा के साथ अदालत आना था। हाईकोर्ट ने जुर्माना दो महीने में उत्तराखंड विधिक सेवा अथॉरिटी में जमा करने को कहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फाइज़र कंपनी के टीके में एलर्जी का खतरा
Next: बहन ने भाई को उतारा मौत के घाट

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.