Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • एक किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
  • नैनीताल

एक किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/09/2023
default featured image

हल्द्वानी। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने स्कूटी सवार दो युवकों को 1 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया गया है। भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस बीते शुक्रवार रात तिकोनिया के पास गश्त कर रही थी, इसी बीच बाल्मिकी पार्क के पास ठंडी सड़क में दो युवक एक स्कूटी के खड़े होकर आपस में बात करते दिखाई दिए। पुलिस के वहां पहुंचने पर स्कूटी में बैठा युवक भागने की कोशिश करने लग गया। जिसे घेरकर पकड़ लिया गया। शक के आधार पर चेकिंग की तो आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 5 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके अलावा 57 हजार रुपये की नगदी भी बरामद हुई। पूछताछ में स्कूटी सवार ने अपना नाम विक्रम सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कोटली ओखलकांडा थाना खन्स्यु नैनीताल और दूसरे ने मोहम्मद अनीस पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पास सिविल लाइन शमशाद मार्केट अलीगढ़ उत्तर प्रदेश होना बताया। मोहम्मद अनीश ने बताया वह नवाबी रोड निवासी सुरेश चंद्र परगाई से चरस खरीदने आया था, उसने विक्रम को भेज दिया। 1 किलो चरस का सौदा 57 हजार रुपये में हुआ था। आरोपी चरस को ठिकाने लगाते इससे पहले पकड़े गए। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। आरोपी अनीश उत्तराखंड से चरस खरीदकर यूपी में तस्करी करता है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शेयर में पैसा गंवाया, कर्ज से उबरने को नशा अपनाया
Next: भाजपा राज में सभी वर्गों का हो रहा विकास: अग्रवाल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.