Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • एक करोड़ की साइबर ठगी के आरोपी पिता-पुत्र रांची से गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

एक करोड़ की साइबर ठगी के आरोपी पिता-पुत्र रांची से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 27/08/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एक करोड़ की साइबर ठगी के आरोपी पिता-पुत्र को उत्तराखंड एसटीएफ के साइबर क्राइम थाना पंतनगर की टीम ने रांची से गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी ईडी-सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करते थे। दोनों के खिलाफ सात राज्यों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों ने इसी साल मार्च महीने में नैनीताल निवासी एक व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ की ठगी की थी। जानकारी के मुताबिक, साइबर क्राइम थाना पंतनगर में मार्च 2025 में नैनीताल निवासी एक व्यक्ति ने साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें बताया था कि अज्ञात कॉलर्स ने खुद को टेलीकॉम विभाग का अधिकारी बताते हुए उससे कहा कि ईडी और सीबीआई के आदेश पर उसका मोबाइल नंबर बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद उसे डिजिटली अरेस्ट कर लिया गया। आरोपियों ने व्हाट्सएप पर लगातार निगरानी रखते हुए पीड़ित को यह विश्वास दिलाया कि उसका मामला कोर्ट में ऑनलाइन सुनवाई के तहत चल रहा है। व्हाट्सएप पर ही प्रोटोकॉल और गाइडलाइन भेजकर हर घंटे रिपोर्ट देने को मजबूर किया गया। डर और दबाव में आकर पीड़ित ने दस दिनों में अलग-अलग खातों में कुल 1.02 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम थाना पंतनगर को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम टीम की जांच में सामने आया कि ठगी में 58 वर्षीय अजय कुमार सिन्हा पुत्र गिरीश नारायण और उसका 28 वर्षीय बेटा सौरभ शेखर निवासी शिवपुरी टिकिया टोली गांव थाना सुल्तानगंज पटना बिहार शामिल हैं। दोनों ने महिला एवं ग्रामीण विकास कल्याण समिति नाम से एनजीओ पंजीकृत कराया था और उसके बैंक खाते में पीड़ित से करीब 14.51 लाख रुपये जमा कराए थे। टीम ने मंगलवार को झारखंड पुलिस की मदद से रांची में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्नातक और पर स्नातक कक्षा में सीटें बढ़ाने को शुरू हुई भूख हड़ताल
Next: राशिफल 28 अगस्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नीट यूजी परीक्षा के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.