Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ईदगाह में सजदा कर अमन चैन की दुआ मांगी
  • देहरादून

ईदगाह में सजदा कर अमन चैन की दुआ मांगी

RNS INDIA NEWS 11/04/2024
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। माह-ए-रमजान पूरा होने की खुशी में गुरुवार को ईद मनाई गई। पछुवादून समेत सभी जिलों में ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दी। वहीं पुलिस-प्रशासन की ओर से ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर की जामा मस्जिद में मौलाना सईद अहमद ने नमाज अदा कराई। मुसलमानों ने अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाया और मुल्क की तरक्की व अमन-चैन के लिए दुआ की। बुधवार देर शाम शव्वाल महीने का चांद नजर आया तो घरों में ईद की तैयारियां तेज हो गई थीं। रोजदारों से लेकर बच्चे-बच्चे तक में ईद-उल-फितर का उत्साह देखते ही बन रहा था। गुरुवार को शहर की जामा मस्जिद में काफी संख्या में लोग पहुंचे और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर अमन की दुआ मांगी। इसके बाद घरों में दावतों का दौर चला। मौलाना ने कहा कि खुदा की बारगाह में सभी एक समान हैं। लिहाजा हमें नफरत के बजाय देशभर में मौहब्बत बांटनी चाहिए। कहा कि रमजान के पावन महीने के बाद मनाये जाने वाले इस पर्व से एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। खुशियां बांटने का यह त्योहार क्षमा और दान करने की प्रेरणा देता है। युवाओं और बच्चों में ईद को लेकर भारी उत्साह रहा। ईदगाह पर बच्चे सजधज कर पहुंचे। पूरे दिन मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर ईद की बधाई दी।

पुलिस रही चाक चौबंद
ईद को लेकर पछुवादून में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद रही। सुबह से ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस के जवान तैनात रहे। लोगों से ईद का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई। सीओ भाष्कर लाल शाह ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की ईदगाहों पर पहुंचकर तस्दीक की।

नेता रहे नदारद
इस बार ईदगाह और मस्जिदों के बाहर बधाई देने के लिए नेताओं की भीड़ नहीं दिखाई दी। चुनाव आयोग की बंदिशों ने नेताजी के कदम ईदगाह तक पहुंचने से रोक दिए। हालांकि नेताजी के मस्जिद के बाहर खड़े नहीं होने से लोग भी नमाज अदा करने के बाद अपने परिजनों के साथ ईद की खुशियां मनाने घर पहुंच गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूरोप में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग करेंगी स्निग्धा
Next: मुख्यमंत्री धामी ने किया यज्ञोपैथी रिसर्च सेंटर का उद्घाटन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.