Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मी गिरफ्तारी की मांग को धरने में डटे
  • पिथौरागढ़

एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल कर्मी गिरफ्तारी की मांग को धरने में डटे

RNS INDIA NEWS 16/08/2024
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  मुख्य शिक्षाधिकारी के साथ अभद्रता करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर एजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल ऑफिसर्स एसोसिएशन के कर्मचारी शुक्रवार को भी धरने पर डटे रहे। एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि घटना को कई दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक संबंधित लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर के टकाना स्थित शिक्षा विभाग कार्यालय परिसर में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में कर्मचारी एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। वक्ताओं ने कहा कि बीते आठ अगस्त को वर्तमान में निलंबित चल रहे सहायक अध्यापक अपने साथ कुछ अन्य लोगों को लेकर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीईओ के साथ अभद्रता करते हुए एससी-एसटी के तहत बंद कराने की धमकी दी। कार्यालय में इस तरह के माहौल से कर्मचारियों में भय का माहौल है। प्रांतीय उपाध्यक्ष सौरभ चंद ने कहा कि इस घटना के अगले दिन संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन दिया। मामले में केवल अब तक मुकदमा ही दर्ज हो सका है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उक्त लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान सचिव नवीन चंद्र पाठक, मोहित बिष्ट, जेपी वर्मा, एमसी जोशी, एमएल वर्मा, पीएस डीनिया, गायत्री किशोर, अनिल कुमार, पंकज खोलिया, त्रिलोचन पुनेठा, दीपा सेठी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 24 घंटे कार्य बहिष्कार पर रहेंगे डॉक्टर
Next: रुद्रप्रयाग जनपद के प्रभारी सचिव आर राजेश ने किया केदार घाटी में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों का निरीक्षण

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.