Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवि में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर तैयार होगा समृद्ध पाठ्यक्रम: प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट
  • अल्मोड़ा

विवि में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर तैयार होगा समृद्ध पाठ्यक्रम: प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट

RNS INDIA NEWS 30/09/2023
rns featured image new

शिक्षा संकाय में आयोजित हुआ एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में रामकृष्ण कुटीर और शिक्षा संकाय की ओर से भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में स्वामी विवेकानंद के विचारों का समावेश पर आयोजित एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित हुआ। सभा को संबोधित करते हुए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक व्यक्ति नहीं वरन एक संस्थान थे, उनके नाम पर कई देशों में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शोध एवं अनेक शिक्षण संस्थान चल रहे हैं। कहा कि उनके विचारों, आदर्शों, कार्यों, संस्कारों, धर्म को पाठयक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। जिसके लिए विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों के निदेशकों, संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं विवि के कॉर्डिनेटरों के साथ बैठक कर स्वामी जी के समृद्ध साहित्य पर पाठ्यक्रम तैयार करेंगे। पूर्व कुलपति प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि भारत के आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन ही युवाओं के लिए प्रेरणा है। परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण बिष्ट ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में हुईं धर्म सम्मेलन में हिन्दू सनातनी धर्म का झंडा बुलंद किया। शिक्षा संकाय की डीन व विभागाध्यक्ष प्रो. भीमा मनराल ने कहा कि स्वामी जी ने पूरे विश्व को हिन्दू धर्म, आध्यात्म और संस्कारों से जोड़ने की सीख दी है। रामकृष्ण कुटीर अल्मोड़ा के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद महाराज ने कहा कि आज भी स्वामी जी के विचार, आध्यात्म और योग युवा पीढ़ी के लिए अनुसरण योग्य है। युवाओं को स्वामी जी के बताए गए मार्ग पर चलने का प्रयास करना होगा। वहीं, लोहाघाट मायावती आश्रम के अध्यक्ष स्वामी शुद्धिदानंद महाराज ने कहा कि विवेकानंद जी के दर्शन को केवल पढ़ना ही नहीं चाहिए अपितु उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर न्यूजीलैंड, क्रोशिया, यूएसए और बांग्लादेश से अनेक शिक्षाविदों ने वर्चुअल माध्यम से सेमीनार में भागीदारी कर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर साढ़े तीन सौ से अधिक शोध पत्रों का वाचन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ चंद्र प्रकाश चंद्र फुलोरिया ने किया। इस मौके पर रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी आत्मश्रद्धानंद महाराज, बाग्लादेश विवि ढाका के प्रो मिल्टन देव, स्विट्जरलैड के डाॅ आशुतोष उर्स स्ट्रोबेल, रामकृष्ण बेलुर मठ के स्वामी वेदनिष्ठानंद महाराज, क्रोशिया की शिक्षाविद् मरीना, प्रो केएन पांडे, प्रो हामिद अंसारी, प्रो शेखर चंद्र जोशी, डाॅ रिजवाना सिद्दीकी, डाॅ ममता असवाल, डाॅ संगीता पंवार, भाजयुमो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, प्रकाश भट्ट, मनदीप टम्टा सहित शोधार्थी एवं बीएड, एमएड के छात्र मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क की गुणवत्ता में शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी विनीत तोमर
Next: सोमनाथ मैदान में हुए दीक्षांत समारोह में 282 अग्निवीर बने सेना का हिस्सा

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.