Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क की गुणवत्ता में शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी विनीत तोमर
  • अल्मोड़ा

सड़क की गुणवत्ता में शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई: जिलाधिकारी विनीत तोमर

RNS INDIA NEWS 30/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी विनीत तोमर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में किए गए कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधितों को निर्देश दिए कि जिस स्थल पर दुर्घटना होती है, तो पुलिस विभाग, परिवहन विभाग संबंधित सड़क के अधिकारी तथा संबंधित उपजिलाधिकारी अनिवार्य रूप से दुर्घटना स्थल का संयुक्त निरीक्षण करें तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने एवं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चयनित दुर्घटना संभावित स्थलों में अवशेष सुधार कार्य जल्द पूर्ण किए जाएं। जिलाधिकारी ने अतिक्रमण किए गए स्थलों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधितों को दिए तथा अतिक्रमण के लिए की जा रही कार्यवाहियों की भी डिटेल तैयार करने के निर्देश दिए। नालों एवं कल्वर्ट से भी अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पुलिस विभाग एवं परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि ट्रैफिक में नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन की कार्रवाई बढ़ाई जाए। रात्रि चेकिंग, स्कूली वाहनों की चेकिंग जैसे आवश्यक दिशा निर्देश भी जिलाधिकारी द्वारा दिए गए। इस दौरान उन्होंने सड़कों के विभिन्न प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों में जहाँ भी डामरीकरण के कार्य किए जाने हैं उन्हें जल्द पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता के साथ समझौता न किया जाए। कहा कि जिस सड़क की गुणवत्ता में शिकायत पाई जाती है, तो ठेकेदार एवं संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में सदस्य सचिव अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी डीएस ह्यांकी, आरटीओ गुरदेव सिंह, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पर्यावरण प्रहरियों को किया सम्मानित
Next: विवि में स्वामी विवेकानंद के विचारों पर तैयार होगा समृद्ध पाठ्यक्रम: प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट

Related Post

1001475441_11zon
  • अल्मोड़ा

बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.