Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ईडी की बड़ी कार्रवाई : सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार गिरफ्तार, अवैध खनन से जुड़ा है मामला
  • राष्ट्रीय

ईडी की बड़ी कार्रवाई : सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार गिरफ्तार, अवैध खनन से जुड़ा है मामला

RNS INDIA NEWS 21/07/2024
rns featured image new

सोनीपत (आरएनएस)। अवैध खनन के मामले में ईडी की टीम ने बड़ा एक्शन लेते हुए हरियाणा के सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को गिरफ्तार कर लिया है।पंवार पर युमुनानगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन करवाने का आरोप है। ईडी सुरेंद्र पंवार को रिमांड के लिए अंबाला के स्पेशल कोर्ट में ले जा रही है। मामला यमुनानगर क्षेत्र में सिंडिकेट द्वारा लगभग 400-500 करोड़ रुपये के अवैध खनन से संबंधित है। हरियाणा पुलिस ने अवैध खनन के संबंध में पवार और अन्य के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की थी जिसके बाद पिछले साल साल ईडी ने जांच अपने हाथ में ली थी।

इस साल जनवरी में ईडी ने आईएनएलडी से पूर्व एमएलए दिलबाग सिंह, सुरेंद्र पंवार और अन्य सहयोगियों के यहां 20 जगहों पर छापे मारे थे। ईडी इस मामले में पहले दिलबाग सिंह और कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। ईडी ने इसी साल जनवरी में फरीदाबाद, सोनीपत, यमुनानगर, करनाल, चंडीगढ़ और मोहाली में 20 परिसरों में छापेमारी की थी। यह छापेमारी यमुनानगर और हरियाणा के आस-पास के जिलों में रेत, पत्थरों और बजरी के बड़े पैमाने पर अवैध खनन से जुड़े एक मामले से संबंधित थी। इस अवैध खनन के काम में कथित तौर पर दिलबाग सिंह (पूर्व विधायक) और सुरेंद्र पंवार (विधायक) और उनके सहयोगी शामिल थे।

ईडी ने हरियाणा पुलिस द्वारा कई एफआईआर और अवैध खनन गतिविधियों से संबंधित राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेशों के आधार पर अपनी जांच शुरू कर की थी। जांच में यमुनानगर जिले में विभिन्न स्क्रीनिंग प्लांट मालिकों और स्टोन क्रशर द्वारा खनिजों की अवैध खनन और बिक्री का पता चला। इसमें उचित ई-रवाना बिल न बनाने या पहचान से बचने के लिए फेक दस्तावेज बनाने जैसी चोरी की रणनीति शामिल थी।
तलाशी अभियान के दौरान ईडी ने 5.29 करोड़ रुपये नकद, 1.89 करोड़ रुपये मूल्य का सोना, 02 वाहन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, निवेश से संबंधित दस्तावेज (घरेलू और विदेशी दोनों) और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए थे। इसके अलावा परिसर से अवैध हथियार, गोला-बारूद और अतिरिक्त शराब बरामद की गई। ईडी ने जनवरी में दिलबाग सिंह (पूर्व विधायक) और उनके सहयोगी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया था और अब सोनीपत विधायक को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चलती कार में 9वीं की छात्रा से रेप, आरोपियों ने वीडियो भी बनाई
Next: केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की तीन गाडिय़ां आपस में टकराईं, सभी सुरक्षित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

रामलला के चढ़ावे की रकम शेयर बाजार में लगाते थे आरोपी, जांच में बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
medicine drug
  • राष्ट्रीय

कैंसर, शुगर और बीपी की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने 39 दवाओं की कीमत तय की

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
  • होटल मैनेजमेंट संस्थान में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • हत्या की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
  • जागेश्वर श्रावणी मेले और हरेला पर्व के उद्घाटन का मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण
  • भूमि विवाद में फायरिंग के मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार
  • रीप परियोजना ने बदली हेमा देवी की तकदीर, पशुपालन से बनी आत्मनिर्भर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.