Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • ई-नाम के जरिए सर्वाधिक व्यापार करने वाले किसान-व्यापारी सम्मानित
  • नैनीताल

ई-नाम के जरिए सर्वाधिक व्यापार करने वाले किसान-व्यापारी सम्मानित

RNS INDIA NEWS 27/07/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। भारत सरकार की ओर से किसानों और व्यापारियों के लिए संचालित ई-नाम परियोजना के तहत बुधवार को बरेली रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में मण्डी समिति ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सर्वाधिक व्यापार करने वाले दो किसानों और दो व्यापारियों को सम्मानित भी किया गया।
ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार हल्द्वानी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्टेट को-ऑर्डिनेटर मोहम्मद आसिम, प्रभारी मंडी सचिव कैलाश चंद्र तिवारी, मंडी निरीक्षक भुवन नाथ गोस्वामी, ई-नाम लैब एनालिस्ट मनमोहन तिवारी ने परियोजना से संबंधित जानकारी दी। साथ ही किसानों को अपने उत्पाद का लाभकारी मूल्य प्राप्त करने के लिए अधिक से अधिक कृषि उत्पादों का ट्रेड ई-नाम प्लेटफार्म के माध्यम से किए जाने को भी जागरूक किया गया। यहां सम्मान समारोह में ई-नाम योजना के माध्यम से सर्वाधिक व्यापार करने वाले किसान नंदन सिंह कोरंगा, हरीश सिंह कोरंगा निवासी रामगढ़ बोहराकोट व व्यापारी हिमांशु मेर, कन्हैयालाल को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी, महामंत्री दीपक पाठक, जीवन सिंह कार्की, देवानंद सिंधी, चरनजीत सिंह, पीताम्बर जोशी, डीएन पंत, गणेश त्रिपाठी, कमल किशोर, हेम तिवारी, नवीन चंद्र मठपाल, मदन नाथ गोस्वामी, पूरन सिंह, चंद्र प्रकाश, ललित मोहन पाठक आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नशे की रोकथाम को ग्रामीणों ने खुद कार्रवाई करने का लिया निर्णय
Next: नियम विरुद्ध स्थानांतरण पर रोक लगाते हुए जवाब मांगा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज
  • एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.