Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देश के सभी एनपीएस कार्मिक दशहरा पर करेंगे एनपीएस योजना रावणरूपी राक्षस का दहन : डॉ० डी० सी० पसबोला
  • उत्तराखंड

देश के सभी एनपीएस कार्मिक दशहरा पर करेंगे एनपीएस योजना रावणरूपी राक्षस का दहन : डॉ० डी० सी० पसबोला

RNS INDIA NEWS 12/10/2021
IMG-20211012-WA0000

सभी एनपीएस कार्मिक इस कार्यक्रम को बनायेंगे सफल

देश के सभी एनपीएस कार्मिकों की मांग पुरानी पेंशन बहाली मुद्दे को लेकर राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार आंदोलनरत रहा है. जिसमें देश के सभी लाखों एनपीएस कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक, बैंक कर्मी, सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी, रेलवे कर्मी, स्वास्थ्य कर्मी, डाक्टर, नर्स, लगातार पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को सड़क से सदन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं. राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के निरंतर संघर्ष से राज्य सरकारों ने एवं केंद्र सरकार ने एनपीएस कार्मिकों के हक में कुछ सुधारात्मक शासनादेश जारी भी किए हैं. जिनमे मृतक आश्रित को परिवारिक पुरानी पेंशन जैसे लाभ मुख्य रूप से दिया गया है, लेकिन राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का संकल्प पुरानी पेंशन को पुनः बहाल कराना है. जिसके लिए लगातार हर पर्व, त्यौहार पर या राष्ट्रीय पर्व के माध्यम से भी पुरानी पेंशन बहाली की आवाज को गंभीरता पूर्वक केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों तक पहुंचाने का प्रयास किया है.

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा(NOPRUF), उत्तराखंड के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला ने कहा है कि इस बार 15 अक्टूबर को दशहरा पर्व पर देश के 80 लाख एनपीएस कार्मिकों ने एनपीएस रूपी रावण दहन करने का कार्यक्रम निर्धारित किया है. जिसे देश के सभी राज्यों के एनपीएस कार्मिक अपने परिवार जनों के साथ अपने अपने गांव नगर शहर में इस कार्यक्रम को सफल बनायेगे. जिससे सरकार एवं देश की जनता एनपीएस काला कानून को समझने लगेंगे.

आगे डॉ० पसबोला ने जोर देकर कहा है कि 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सरकारी कर्मचारियों के लिए लागू एनपीएस योजना रावण रूपी राक्षस से भी भयानक है, केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों को पुरानी पेंशन हर हाल में लागू करनी होगी.  उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में देश के सभी राज्यों में देश की सड़को पर बड़े आंदोलन होगे. जिसमें अलग राज्यों के पदाधिकारियों को बड़ी जिमेदारी दी गई है। इस दशहरा पर इस राक्षस का पुतला दहन करके हमें यह प्रण लेना है. जब तक एनपीएस रूपी राक्षस का अंत नहीं होगा. तब तक ना हम चैन से बैठेंगे और ना ही सरकार को ही चैन से बैठने देंगे.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 12 अक्टूबर
Next: सफाई कर्मचारियों ने सड़क किनारे डिवाइडर पर बैठकर दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.