Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दूसरे के प्लाट को अपना बता बेचने की डील कर 2.30 लाख ठगे
  • देहरादून

दूसरे के प्लाट को अपना बता बेचने की डील कर 2.30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 14/12/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। दूसरे के प्लाट को अपना बता उसे बेचने की डील कर 2.30 लाख रुपये हड़प लिए गए। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसओ नेहरु कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि शेरखान निवासी परवल, उम्मेदपुर की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। आरोप लगाया कि उनके गांव निवासी सलमान खान, उसके भाई जुबेर, आसिफ उर्फ गांधी और बरकत अली ने उनके साथ धोखाधड़ी की। आरोप है कि 24 सितंबर 2023 को सलमान और उसके भाइयों ने दावा किया कि उन्होंने अजबपुर कला में एक जमीन खरीदी है। रिश्तेदार बरकत अली के विश्वास दिलाने पर शेरखान पूरी तरह भरोसे में आ गए। उन्होंने 200 वर्ग गज का एक प्लाट खरीदने की डील की। शेरखान ने 24 सितंबर 2023 से लेकर 14 जून 2024 के बीच विभिन्न ऑनलाइन लेनदेन के माध्यम से सलमान को कुल ₹2.80 लाख रुपये दिए। जब बैनामे का समय आया तो सलमान ने टालमटोल शुरू कर दी और शेरखान का फोन उठाना बंद कर दिया। शेरखान ने स्वयं अजबपुर कला स्थित प्लॉट पर जाकर पड़ोसियों से जानकारी ली। तब पता चला कि प्लॉट का असली मालिक कोई और है। धोखाधड़ी का पता चलने पर और पुलिस में शिकायत की बात कहने पर सलमान ने आनन-फानन में अगले ही दिन शेरखान को ₹50,000 रुपये ऑनलाइन वापस कर दिए। आरोपी ने शेष रकम नहीं लौटाई। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि चोरों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुद्रप्रयाग में दहशत फैलाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद
Next: एससी-एसटी आयोग का सीए बताकर महिला से 10.50 लाख की ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.