Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी जवान को दी राहत
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी जवान को दी राहत

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
SupremeCourtofIndia

पीड़िता से सवाल- आखिर रात आठ बजे होटल के कमरे में मिलने क्यों गईं?

नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी सेना के एक जवान को यह कहते हुए गिरफ्तारी से राहत दे दी कि आखिर पीड़िता रात आठ बजे आरोपी से मिलने होटल के कमरे में क्यों गई? यह जवान अभी जम्मू-कश्मीर में तैनात है।
जस्टिस विनीत शरण और जस्टिस बीआर गवई की पीठ ने आरोपी जवान द्वारा दायर अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई करते हुए पाया कि आरोपी और शिकायकर्ता के बीच पहले से संबंध थे। पीठ ने पीड़िता से सवाल किया कि रात के आठ बजे पीड़िता आरोपी से मिलने होटल के कमरे में क्यों गई? इस पर वकील ने कहा कि शिकायतकर्ता और आरोपी पहले से एक-दूसरे से परिचित थे। उन्होंने दावा किया कि होटल में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया गया और इसके बाद दुष्कर्म किया। आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध करते हुए यह भी कहा कि उसने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए। जवान की ओर से पेश वकील सुमित सिन्हा ने कहा कि याचिकाकर्ता और पीड़िता के बीच संबंध, दोनों की मर्जी से बनाए गए थे। दोनों, एक-दूसरे को 2017 से जानते थे। याचिकाकर्ता का कहना था कि उनके रिश्ते में तब खटास आ गई, जब लड़की के माता-पिता शादी को लेकर मिले थे। इसके बाद शिकायतकर्ता ने एफआईआर दर्ज कर उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया। याचिकाकर्ता के वकील सिन्हा ने यह भी कहा कि इस मामले में चार्जशीट दायर होने तक वह जमानत पर था और अब ट्रायल शुरू हो चुका है इसलिए उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का कोई मतलब नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर गौर करने के बाद आगरा के एक थाने में दर्ज इस मामले में जवान को गिरफ्तारी से राहत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत की याचिका पर नोटिस जारी करते हुए यूपी सरकार और शिकायतकर्ता युवती को नोटिस जारी कर छह हफ्ते में जवाब देने को कहा है।
इससे पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी जवान को तीन महीने के लिए राहत देते हुए कहा था कि गिरफ्तारी से राहत तीन महीने के बाद नहीं बढ़ाई जाएगी। हाईकोर्ट के इस आदेश को जवान ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमानत देते हुए कोर्ट अपराध की गंभीरता को देखें : सुप्रीम कोर्ट
Next: भारत में ट्रायल बिना विदेशी वैक्सीन को मिलेगी मंजूरी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.