Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुष्कर्म आरोपी युवक को 10 साल सश्रम कैद
  • हरिद्वार

दुष्कर्म आरोपी युवक को 10 साल सश्रम कैद

RNS INDIA NEWS 30/11/2021
rns featured image new

हरिद्वार। किशोरी से बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में विशेष पॉक्सो एक्ट न्यायाधीश अंजलि नौनियाल ने मुख्य आरोपी जब्बाद को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने आरोपी जब्बाद को 10 वर्ष कठोर कैद और 45 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। दूसरे आरोपी गुलजार को अपराध में साथ पर पांच वर्ष की कैद और 15 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। विशेष पॉक्सो कोर्ट ने पीड़िता को मानसिक व शारिरिक क्षति के लिए एक लाख रुपये प्रतिकर राशि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उचित कार्यवाही के बाद दिलाने के निर्देश दिए हैं। शासकीय अधिवक्ता आदेशचन्द चौहान ने बताया कि दो अगस्त 2018 में मुख्य आरोपी जब्बाद पर पथरी क्षेत्र के गांव की किशोरी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने और दुराचार करने का आरोप लगा था। इसके अलावा आलम, उसका पिता शमशेर अली, गुलजार, जुल्फिकार उर्फ भुट्टो व गफ्फार पर मामले में शामिल होने के आरोप लगाए गए थे। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पीड़ित किशोरी को बरामद किया था। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी जब्बाद सहित अन्य पर अपहरण, दुराचार, षड्यंत्र रचना व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद आरोपी जब्बाद पुत्र शमशेर अली, पिता शमशेर अली व गुलजार पुत्र मुस्तकीम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। इस दौरान सरकारी पक्ष की ओर से साक्ष्य में 11 गवाह पेश किए। जबकि साक्ष्य के अभाव में आरोपी शमशेर अली को दोषमुक्त किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुमशुदा का शव मिला, एक्सीडेंट में मौत
Next: ज्वालापुर में महिला ने की आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.