Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दुर्गम में तैनात शिक्षकों ने की तबादलों में वरीयता की मांग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दुर्गम में तैनात शिक्षकों ने की तबादलों में वरीयता की मांग

RNS INDIA NEWS 13/08/2020
rns featured image new

सरकार ने इस साल तबादला सत्र शून्य किया है, बावजूद इसके धारा-27 के तहत तबादले हो रहे हैं। इसका फायदा उठाकर शिक्षक सुगम की राह तलाश रहे हैं। कुछ शिक्षकों को सुगम में तबादला मिल भी चुका है, जिससे लंबे समय से दुर्गम में सेवा दे रहे शिक्षकों में नाराजगी है। इन शिक्षकों ने तबादलों की पारदर्शिता पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि अंतरजनपदीय तबादलों में उन शिक्षकों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, जो वर्षों से दुर्गम में तैनात हैं। सुगम के लिए आ रहे आवेदनों और इन पर मुहर लगाने से दुर्गम में पहले से तैनात शिक्षकों में रोष है। कालसी के पंजिया जूनियर हाईस्कूल में करीब 30 साल से सेवाएं दे रहे सुभाष कुमार ने कहा कि नौकरी का आधा से ज्यादा समय दुर्गम में बीत गया। अब जब सुगम में तबादले का संयोग बना तो धारा-27 एवं सामान्य प्रक्रिया से आने वाले शिक्षकों को वरीयता दी जा रही है, यह गलत है। करीब 25 साल से रायपुर खंड के दुर्गम क्षेत्र सतेली में सेवा दे रहे शक्ति प्रसाद ने कहा कि बहुत बीमार या अन्य आपात स्थिति में धारा-27 के तहत सुगम में तबादला होना गलत नहीं है, लेकिन कम से कम सामान्य मामलों को पहले दून के दुर्गम में तैनाती दी जानी चाहिए और वर्षों से यहां अपनी एडिय़ां घिस रहे शिक्षकों को सुगम मिलना चाहिए। उत्तराखंड जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने भी इसके विरोध में आवाज उठाना शुरू कर दिया है।
इनका कहना है..
उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह पुंडीर का कहना है कि कई शिक्षक 16 से लेकर 30 साल से दुर्गम में तैनात हैं, लेकिन विभाग इन शिक्षकों को दरकिनार कर धारा-27 के सामान्य मामलों को भी दून का सुगम आवंटित कर रहा है। विभाग को पुराने नियमों के हिसाब से अंतरजनपदीय तबादला ले रहे शिक्षकों को चकराता-कालसी भेजना चाहिए। वहीं इस मामले जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आरएस रावत का कहना है कि अंतरजनपदीय तबादलों में शिक्षकों को पहले कालसी-चकराता भेजने का नियम बहुत पहले खत्म हो चुका है। शिक्षकों की मांग को शिक्षा निदेशालय स्तर पर उठाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 23 सितम्बर से देहरादून में होगा शुरू उत्तराखंड विधानसभा सत्र
Next: समान व पारदर्शी कर प्रणाली महत्वपूर्ण आर्थिक सुधार : भगत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.