Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दुराचार मामले में भाजपा विधायक राठौर को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत
  • नैनीताल

दुराचार मामले में भाजपा विधायक राठौर को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

RNS INDIA NEWS 12/07/2021
rns featured image new

नैनीताल। दुराचार मामले में फंसे ज्वालापुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। उन्होंने गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने और एफआईआर निरस्त किए जाने के लिए याचिका दायर की है। कोर्ट ने उनके पक्ष में फिलहाल कोई निर्णय नहीं देते हुए राज्य सरकार से 19 जुलाई तक शपथ पत्र पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान और न्यायमूर्ति आलोक वर्मा की खंडपीठ में हुई। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर की ओर से हाईकोर्ट में दायर याचिका में कहा गया है कि उनके खिलाफ एक महिला की ओर से दुराचार का आरोप लगाते हुए एक जुलाई को थाना बहादराबाद में एफआईआर दर्ज कराई है। लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं, वह पुलिस जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि एक वर्ष पहले उन्होंने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस भी दर्ज कराया था। पुलिस ने जांच के बाद महिला और पति समेत दो अन्य साथियों को जेल भेजा था। मगर कोविड काल में दोनों को निचली अदालत ने रिहा कर दिया। जेल से बाहर आने के बाद बदले की भावना से महिला ने उनके खिलाफ दुराचार का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं महिला का कहना है कि विधायक ने उनके साथ कई बार दुराचार किया। आरोप है कि उन्होंने खुद को सत्तादल के विधायक होने की धौंस देते हुए पार्टी में एक पद दिला देने की पेशकश की। वह इसकी शिकायत करने पुलिस से मिलने जा रहीं थी तो थाने के पास से जबरन गिरफ्तार करवा दिया। पुलिस ने भी उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 156(3) में केस दर्ज किया। मामले में अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौखुटिया में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में हो रही राजनीति
Next: अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक का विकास भाजपा का मूलमंत्र : पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.