Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दूर दराज से वोट करने के लिए घर पहुंचे मतदाता
  • हरिद्वार

दूर दराज से वोट करने के लिए घर पहुंचे मतदाता

RNS INDIA NEWS 19/04/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  लोकतंत्र के महापर्व में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए हर उम्र के लोगों में भारी उत्साह नजर आया। जिसके लिए हर कोई अपनी पंसद की सरकार बनाने के लिए कई किलोमीटर लंबे सफर कर अपने घर पहुंचे और अपने परिवार के साथ मतदान केंद्रों पर जाकर वोट किया। रुड़की में कई युवा और लोग शहर से बाहर रहकर अपनी पढ़ाई या काम धंधे के सिलसिले में बाहर रहते हैं। ऐसे में शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए रुड़की में विभिन्न जगहों पर मतदान हुए। तो वह अपनी वोट की अहम भूमिका निभाने के लिए घर पहुंचे। आईआईटी रुड़की के हर्षित ने बताया कि वह नोएडा में जॉब करते हैं और मतदान करने के लिए अपने परिवार के साथ खंजरपुर के मतदान केंद्र पर वोट करने अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। जहां उन्होंने युवाओं की शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर अपने पसंदीदा कैंडिडेट को वोट किया। सोत मोहल्ला निवासी शिबा अंसारी ने बताया कि वह चंडीगढ़ में बीटेक की पढ़ाई कर रही है। मतदान को लेकर वह काफी उत्साहित थी। जिसके लिए वह दो दिन पूर्व अपने घर पहुंच गई थी। शुक्रवार को उन्होंने युवाओं के भविष्य के लिए बेहतर सोच रखने वाले प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया।
आदर्श नगर निवासी शुभम शर्मा ने बताया कि वह गाजियाबाद में एक प्राइवेट सेक्टर की कंपनी में काम करते हैं। मतदान के लिए उन्होंने अपने घर जाने की काफी समय पहले ही प्लानिंग कर ली थी। गुरुवार को वह गाजियाबाद से अपने घर पहुंचे और शुक्रवार को परिवार के साथ मतदान शुरू होते ही अपने वोटिंग स्टेशन पर पहुंचकर मतदान किया। लोकसभा चुनाव में अपनी पसंदीदा सरकार बनाने और प्रत्याशियों को चुनने के लिए युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिथौरागढ़ में पूर्व राज्यपाल कोश्यारी और डीडीहाट में चुफाल ने डाला वोट
Next: गंगा में नहाने गया बिहार का युवक तेज बहाव में बहा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.