Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डुंगरी गांव के ग्रामीणों ने उठाई पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग
  • पौड़ी

डुंगरी गांव के ग्रामीणों ने उठाई पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग

RNS INDIA NEWS 22/06/2023
rns featured image new

पौड़ी।  पैडलस्यूं पट्टी के डुंगरी गांव के ग्रामीणों ने पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत साल 2022 में कनेक्शन दिए गए लेकिन इसके बाद भी ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से निजात नहीं मिल पा रही है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जल्द ही शासन व प्रशासन को इस संबंध में उचित कदम उठाने की मांग की है। बुधवार को डुंगरी गांव के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि साल 2022 में उनके गांव में 600 से अधिक की जनसंख्या है। गांव में 16 हजार लीटर के दो टैंक बनाए गए है। जोकि गांव में पेयजल आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त नहीं है। कहा कि साल 2022 में गांव में हर घर नल, हर घर जल योजना के तहत ग्रामीणों को पानी के कनेक्शन दिए गए लेकिन अधिकतर कनेक्शनों में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल किल्लत से दो चार होना पड़ रहा है। कहा कि कई बार संबंधित विभाग से शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पुराने कनेक्शनों में भी पेयजल की आपूर्ति फरवरी से सितंबर महीने तक ठप हो जाती है। मई से जून महीने में कई प्रवासी ग्रामीण गांव पहुंचते है जिससे पेयजल किल्लत और भी विकट रूप ले लेती है। कहा कि जिस समय पेयजल की अधिक आवश्यकता होती है उसी समय ग्रामीणों को सबसे अधिक पेयजल किल्लत से दो चार होना पड़ता है। कहा कि पुराने कनेक्शनों में पेयजल आपूर्ति केवल अक्टूबर से जनवरी महीने तक होती है लेकिन बिल का भुगतान परे वर्ष का किया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ ही सीएम, जल संसाधन मंत्री, मुख्य सचिव, डीएम, मुख्य अभियंता, जल संस्थान के जेई को ज्ञापन भेजकर जल्द ही समस्या का हल निकालने की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान अमित कुमार, शैलेश गुसांई, दिगंबर सिंह, कमल किशोर, राजेंद्र सिंह रावत, सज्जन सिंह, दिनेश नेगी, सुरेश नेगी, कुरा देवी, रविंद्र सिंह, पूरण सिंह नेगी, बलदेव सिंह नेगी, मदन सिंह, सहदेव सिंह, मनवर सिंह, राजेंद्र सिंह रावत, रविंद्र सिंह आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजार गई किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
Next: बाग में फंदे पर लटका मिला ठेकेदार का शव

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.