Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में पिछले 10 सालों का टूटा रिकॉर्ड, 13 दिनों में 10 बार 40 से ऊपर पहुंचा पारा
  • देहरादून

देहरादून में पिछले 10 सालों का टूटा रिकॉर्ड, 13 दिनों में 10 बार 40 से ऊपर पहुंचा पारा

RNS INDIA NEWS 14/06/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, काशीपुर सहित कई शहरों में जून के महीने में बढ़ते पारे ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। देहरादून में जून माह में जलती चुभती गर्मी ने लगातार दो बार पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़कर दूनवासियों को बदलते मौसम का अहसास कराया है।
जून माह के शुरुआती 13 दिन में दस दिन ऐसे रहे हैं जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा है। मंगलवार को भी दून का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से सात डिग्री ऊपर रहा।
दून के लिए कहा जाता है कि जब भी तेज गर्मी पड़ने लगती है बारिश जरूर होती है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा। दून में जून माह में पिछले दस सालों में तापमान इतना ऊपर कभी नहीं रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 2021 में जून का सर्वाधिक गर्म दिन 37.6, वर्ष 2020 का 35.6, 2019 का 36.7, 2018 का 38.7, 2017 का 39.8, 2016 का 36.4, 2015 का 40.8, 2014 का 40.4, 2013 का 37 व वर्ष 2012 का 42.1 डिग्री सेल्सियस के साथ रहा था।
ये आंकड़े साफ करते हैं कि दून में पिछले दस सालों में चालीस डिग्री का आकंड़ा जून माह में बामुश्किल चालीस पार गया था। इस साल जून में अधिकतम तापमान का आंकड़ा 13 दिन में ही दस बार चालीस डिग्री सेल्सियस को छू चुका है। दून का जून माह का अधिकतम तापमान का ऑलटाइम रिकार्ड 4 जून 1902 का 43.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 15 जून से मौसम बदलेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काम करने वाली महिला की नाबालिग बेटी का डाक्‍टर पति ने किया यौन उत्पीड़न
Next: राशिफल 15 जून

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.