Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून अस्‍पताल प्रबंधन का दावा, हमारे डाक्‍टर पाक साफ
  • देहरादून

दून अस्‍पताल प्रबंधन का दावा, हमारे डाक्‍टर पाक साफ

RNS INDIA NEWS 26/05/2022
rns featured image new

देहरादून। आयुष्मान के मरीज को इलाज न देने और हाथ की सर्जरी को इम्पलांट बाहर से मंगाने का दबाव बनाने के मामले में डॉक्टरों को दून अस्पताल प्रबंधन ने क्लीन चिट दे दी। वहीं पीड़ित पक्ष ने इसे सफेद झूठ बताया है और उनसे रुपये मांगे जाने की बात दोहराई है। आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज निकलवा ली जाए, सब दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। डिप्टी एमएस डॉ एनएस खत्री की ओर से मरीज मेहरबान के सम्बंध में प्रेस रिलीज जारी की गई। जिसमें उन्होंने आपरेशन में देरी व उसे रेफर करने के पीछे व्यवस्थागत खामी को जिम्मेदार बताया गया है।

आयुष्मान के नोडल अधिकारी डा. एनएस खत्री के मुताबिक सुराज सेवा दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के महानगर महासचिव मेहरबान अली को छह मई को इमरजेंसी में भर्ती किया गया था। जहां हड्डी रोग विभाग के चिकित्सकों ने उनका परीक्षण किया। उनका एक्सरे कराया गया, जिसमें पता चला कि हाथ की हड्डी टूटी है। चोट लगने का कारण मारपीट बताया गया। उन्हें उपचार के लिए हड्डी रोग विभाग में शिफ्ट कर दिया गया था। 9 मई को उनका आपरेशन होना था। आयुष्मान योजना के तहत इंप्लांट के लिए भी इंडेंट तैयार कर लिया गया था। पर मेडिकोलीगल केस होने के कारण कुछ औपचारिकताएं थी। अस्पताल में रेडियोलाजिस्ट न होने के कारण एक्सरे की रिपोर्टिंग में समस्या थी। जिस कारण उन्हें जिला चिकित्सालय भेजा गया। इस प्रक्रिया में देरी के कारण आपरेशन टालना पड़ा। मेडिकोलीगल संबंधित कार्य 10 मई को पूरा हुआ। जिस पर आपरेशन की नई तिथि 12 मई तय की गई। पर ओटी में स्थापित एनेस्थीसिया मशीन में खरानी आने के कारण मरीज को प्रतीक्षा को कहा गया। इस बीच मरीज के तीमारदार ने उन्हें रेफर करने का अनुरोध किया गया। जिस पर उन्हें 11 मई को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस बीच यहां उनका उपचार आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोटर साइकिल से हैरतअंगेज करतबों का प्रर्दशन करेंगे बीएसएफ के जवान
Next: एनआईओएस डीएलएड प्रशिक्षुओं का शिक्षा निदेशालय में धरना

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.