Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम यात्रा खोलने को लेकर 16 सितंबर को होगी सुनवाई
  • देहरादून

चारधाम यात्रा खोलने को लेकर 16 सितंबर को होगी सुनवाई

RNS INDIA NEWS 10/09/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में बंद पड़ी चारधाम यात्रा खुलने के आसार बढ़ गये हैं। सरकार की ओर से शुक्रवार को उच्च न्यायालय के संज्ञान में लाते हुए कहा कि सरकार ने उच्चतम न्यायालय में दायर विशेष याचिका को वापस ले लिया है। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान की अगुवाई वाली पीठ ने इस प्रकरण में 16 सितम्बर को सुनवाई करने को कहा है। सरकार की ओर से महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर आज अदालत में पेश हुए और उन्होंने अदालत को बताया कि शीर्ष अदालत की ओर से दायर विशेष याचिका को वापस लेने की अनुमति दे दी गयी है। सरकार की ओर से इस आशय का दस्तावेज भी अदालत को दिखाया गया। इसलिये राज्य की जनता एवं चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों के हित में यात्रा पर लगी रोक को हटाया जाये। सरकार की ओर से अदालत से इस मामले में आज ही सुनवाई की मांग की गयी। मगर अदालत ने सरकार की मांग को खारिज कर दिया। अदालत ने इस प्रकरण में सुनवाई के लिये 16 सितम्बर के लिए मुकर्रर की गयी है। बाबुलकर ने आगे बताया कि सरकार की ओर से ठोस पैरवी कर यात्रा को शुरू करवाने के पूरे प्रयास किये जायेंगे।  उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार की ओर से 1 जुलाई से चारधाम यात्रा को शुरू करने का मन बनाया गया था। कैबिनेट ने भी इसे हरी झंडी दे दी थी लेकिन उच्च न्यायालय ने कोरोना महामारी का हवाला देते हुए 28 जून को एक अंतरिम आदेश पारित कर सरकार के इस कदम पर रोक लगा दी थी।  इसके बाद प्रदेश सरकार की ओर से उच्च न्यायालय के फैसले को 6 जुलाई 2021 को विशेष याचिका के माध्यम से शीर्ष अदालत में चुनौती दी गयी लेकिन सुनवाई नहीं हो पाने के कारण मामला लटका रहा। सरकार का मानना है कि यात्रा शुरू नहीं होने से चारधाम यात्रा से जुड़े हजारों-लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।  इससे पहले विगत आठ सितम्बर को भी सरकार की ओर से अदालत से इस मामले में सुनवाई का अनुरोध किया गया था। सरकार की ओर से अदालत को बताया गया था कि उसने शीर्ष न्यायालय में दायर विशेष याचिका को वापस लेने के लिये प्रार्थना पत्र दायर कर दिया है लेकिन तब अदालत ने सुनवाई से इनकार कर दिया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंफर की चपेट में आकर आरपीएफ के दो जवानों की दर्दनाक मौत
Next: राशिफल 11 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.