Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डंपर और बस के नीचे आने से दो भाइयों की मौत
  • हरिद्वार

डंपर और बस के नीचे आने से दो भाइयों की मौत

RNS INDIA NEWS 27/11/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। कनखल थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह लक्सर मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत के बाद दो भाई सगे भाईयों की डंपर और बस के नीचे आने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार की सुबह करीब साढ़े 7 बजे 21 वर्षीय शाकिब और 19 वर्षीय वासिब पुत्रगण ताहिर, निवासीगण कटारपुर थाना, पथरी अपनी बाइक से हरिद्वार की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से मोहित और अंकुर अपनी बाइक पर लक्सर की तरफ जा रहे थे। जियापोता के निकट दोनों ओवरटेक करते हुए एक-दूसरे से टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि शाकिब और वासिफ की बाइक अनियंत्रित होकर सीधे डंपर और बस के नीचे चली गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जियापोता निवासी मोहित पुत्र जयप्रकाश और अंकुर पुत्र सुरेश पाल दूसरी तरफ गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक डंपर और बस को ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ और पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा। दोनों की हालत फिलहाल स्थिर है। थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि ओवरटेक के दौरान हादसा हुआ है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में भी हादसे का क्रम दिखाई दे रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान जनता से की मुलाकात, नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण
Next: सीएम ने दिए प्रदेशभर में अलाव और रजाई-कंबल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.