Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दुकानदार और पुलिसकर्मी से मारपीट के 03 आरोपी गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

दुकानदार और पुलिसकर्मी से मारपीट के 03 आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 08/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। द्वाराहाट पुलिस ने दुकानदार पर जानलेवा हमला व मारपीट करने के मामले में फरार 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं एक आरोपी पूर्व में ही पकड़ा जा चुका है। बीती 19 अगस्त को जिले के द्वाराहाट थानांतर्गत महेश कुमार की चौखुटिया रोड स्थित दुकान पर मीट को लेकर हुए विवाद पर ललित भट्ट, दीपक भट्ट उर्फ दीपू भट्ट व गणेश उर्फ गिरीश काण्डपाल आदि ने दुकानदार महेश कुमार पुत्र स्व. रामसेवक निवासी मल्ली बाजार द्वाराहाट से गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और धारदार हथियार से हमला कर महेश कुमार को घायल कर दिया। तत्पश्चात जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की तहरीर महेश कुमार ने 20 अगस्त को द्वाराहाट थाने में दी। वहीं आरोपियों ने सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी के साथ भी मारपीट कर डाली। महेश कुमार की तहरीर के आधार पर थाना द्वाराहाट में एससी/ एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया और पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट करने पर भी अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी पुलिस को तलाश थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी देवेन्द्र पींचा ने वांछित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। विवेचना के दौरान आरोपियों में एक नया नाम धीरज तिवारी पुत्र हरीश चंद्र तिवारी, निवासी ग्राम बारगल, गरमपानी, जनपद नैनीताल भी प्रकाश में आया। धीरज तिवारी को गत 27 अगस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने फरार आरोपियों ललित भट्ट पुत्र जगदीश चन्द्र भट्ट व दीपक भट्ट उर्फ दीपू भट्ट पुत्र ललित मोहन भट्ट, निवासीगण धनखलगांव, ग्रामसभा विजयपुर, थाना द्वाराहाट तथा गणेश उर्फ गिरीश काण्डपाल पुत्र ख्याली दत्त काण्डपाल निवासी ग्राम काण्डे, पोस्ट बिठौली, थाना द्वाराहाट हाल निवासी ग्राम घघलोड़ी, द्वाराहाट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने लगातार सुरागरसी व पतारसी करते हुए कई जगह दबिश दी। पुलिस को फरार आरोपियों के अल्मोड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को जिला न्यायालय अल्मोड़ा के पास स्थित तिराहे पर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार, अपर उप निरीक्षक विजय पाल, हेड कांस्टेबल योगेन्द्र प्रकाश व कांस्टेबल ललित मोहन शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में घायल अल्मोड़ा के युवक की मौत
Next: मुख्यमंत्री ने हिमालय दिवस पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कुमाउनी साहित्यकार महेन्द्र ठकुराठी को नेपाल में मिला डोटी रत्न पुरस्कार

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बियरशिबा विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी प्रदर्शनी; विद्यार्थियों की प्रतिभा ने किया प्रभावित

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-11 at 17.22.31_11zon
  • अल्मोड़ा

श्रावणी मेला और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जुलाई
  • सड़क हादसे में युवक की मौत पर दोस्त पर मुकदमा
  • प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर
  • अस्पताल की दीवार गिरी, मलबे में दबने से चिकित्सक की मौत
  • दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
  • कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज, 25 जुलाई तक सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.