Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात
  • पौड़ी

मुस्लिम व्यक्ति ने दुकान का नाम रखा ‘बाबा’, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का हंगामा, भारी पुलिस बल तैनात

RNS INDIA NEWS 31/01/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। कोटद्वार में एक दुकान का नाम बाबा रखने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काट दिया। दो दिन पहले हुई मारपीट प्रकरण में शनिवार को देहरादून से आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोटद्वार में जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें किसी तरह से समझा कर थाने की ओर ले गए। करीब 20 मिनट तक पटेल मार्ग पर जाम लगा रहा। पटेल मार्ग स्थित कपड़े की दुकान का नाम बाबा रखने का बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई है। नाम पर विरोध जताने पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं की दुकानदार और उसके साथियों ने पिटाई कर डाली। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। मामला तूल पकड़ता देख दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

दुकान शिफ्ट होने के बाद भी नाम नहीं बदला: प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पटेल मार्ग स्थित एक दुकान पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्होंने दुकान का नाम बाबा के नाम पर रखने को लेकर पूर्व में आपत्ति जताई थी। जिस पर उन्होंने दुकान शिफ्ट होने पर नाम बदलने का आश्वासन दिया था, लेकिन दुकान शिफ्ट होने के बाद भी दुकान का नाम नहीं बदला गया है। वीडियो में कार्यकर्ता यह भी कह रहे हैं कि कोटद्वार में बाबा नाम केवल सिद्धबली बाबा का है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति स्वयं का नाम मोहम्मद दीपक बताते हुए मौके पर पहुंचता है। उसका कहना है कि दुकान 30 साल पुरानी है, इसलिए इस मामले में नेतागिरी न दिखाएं। आरोप है कि मोहम्मद दीपक नाम के इस व्यक्ति ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। कोतवाल प्रदीप नेगी ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाड़ेछीना–शेराघाट मार्ग पर स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, एक घायल
Next: बहुउद्देशीय शिविरों में 2052 लोगों को मिला लाभ

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.