Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दुग्ध उत्पादकों को भुगतान मिलेगा 14 दिन के भीतर
  • देहरादून

दुग्ध उत्पादकों को भुगतान मिलेगा 14 दिन के भीतर

RNS INDIA NEWS 21/10/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश के 53 हजार से ज्यादा दुग्ध उत्पादकों को नवंबर से अपने दूध के भुगतान के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। चार नवंबर से दुग्ध संघ को उनसे जुडे प्रत्येक दुग्ध उत्पादक को 14 दिन के भीतर भुगतान करना होगा। अब तक दुग्ध उत्पादकों को भुगतान के लिए सवा से डेढ़ महीने तक इंतजार करना पड़ता है। सोमवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि दुग्ध संघों की बकाया 12.5 करोड़ रुपये और दुग्ध उत्पादकों की प्रति किलो चार रुपये प्रोत्साहन राशि के 5.89 करोड़ रुपये का भुगतान भी दीवाली से पहले पहले कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी हरी झंडी दे दी। बहुगुणा ने विभागीय योजनाओं को साझा करते हुए प्रदेश की वर्तमान धामी सरकार के कार्यकाल में किसानों, दुग्ध उत्पादक, मत्स्य उत्पादक और पशुपालकों के हित में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं। इसका लाभ जमीनी स्तर पर मिलने लगा है। राज्य में पलायन को रोकने और रिवर्स प्लायन में इन योजनाओं की भी अहम भूमिका है। इस मौके पर पशुपालन सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम भी मौजूद रहे।

आंचल बाजार में उतारेगा 30 हजार किलो मिठाई, कल से मेले भी शुरू
दुग्ध विकास मंत्री ने कहा कि सरकारी प्रतिष्ठान आंचल इस साल दीवाली के लिए नई पहल करने जा रहा है। लोगों को शुद्ध, स्वच्छ और सुरक्षित मिष्ठान उपलब्ध कराने के लिए इस वर्ष आंचल ब्रांड 30 हजार किलोग्राम मिठाई की बिक्री करेंगे। आंचल उत्पादों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कल से छह जिलों में दो दो दिवसीय मेले भी शुरू किए जा रहे हैं। कल और परसो देहरादून, 22 और 23 को हरिद्धार और चंपावत में, 23-24 अक्टूबर को नैनीताल, 25-26 अक्टूबर को यूएसनगर, और 26-27 को चमोली में मेले का आयोजन किया जाएगा।
दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन सेक्टर में रोजगार की अपार संभावनाए हैं। पर्वतीय क्षेत्र में इस सेक्टर से जुड़कर लोग रोजगार का एक मजबूत स्रोत विकसित कर सकें है। योजनाओं में सरकार 50 से 75 प्रतिशत तक सब्सिड़ी और बीमा सुरक्षा भी देती है।   – सौरभ बहुगुणा, दुग्ध विकास एवं श्रम मंत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी झील में 24 किमी तैराकी करने वाले पिता-पुत्रों को सम्मानित किया
Next: स्मार्ट मीटर के विरोध में हरीश रावत ने किया मौन उपवास

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.