Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ड्रोन शो ने दर्शकों को किया रोमांचित
  • देहरादून

ड्रोन शो ने दर्शकों को किया रोमांचित

RNS INDIA NEWS 02/03/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को उत्तराखंड में पहली बार आयोजित ड्रोन शो ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। योग की महत्ता और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की छवि आकाश में उभरी, तो गंगा तट तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। ड्रोन शो में योग के महत्व को दिखाने के साथ ही यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ के साथ आकाश में देवभूमि उत्तराखंड की छवि दिखाई गई। गुरुवार को मुनिकीरेती, कैलाशगेट स्थित गंगा रिजॉर्ट में चल रहे योग महोत्सव में ड्रोन शो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। शो के दौरान दिखाया गया कि उत्तराखंड देवताओं की भूमि है, इस धरती पर देवों और गुरुओं का वास है। हरिद्वार, केदारनाथ देवप्रयाग, नंदप्रयाग, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्री विशाल और हेमकुंड साहिब इसे ज्ञान और मोक्ष की धरती बना देते हैं। यहां हर शिखर पर मंदिर हैं, हर नदी का संगम। उत्तराखंड की धरती तप की धरती है। यह तपोभूमि है, यह देवभूमि है, इसी संबोधन के साथ जब आकाश में ओंकार की आकृति उभरी तो शो में मौजूद हर शख्स की आंखें एकटक होकर इसे निहारती रह गईं। आईआईटी दिल्ली द्वारा तैयार किया गया यह शो पूर्णतया मेक इन इंडिया की पहल को आगे बढ़ाता दिखा। युवा प्रतिभाओं द्वारा तैयार किया गया ड्रोन शो ऋषिकेश की धरती पर पहली बार आयोजित किया। हालांकि आईआईटी कंपनी नई दिल्ली सहित कई अन्य सरकारी कार्यक्रमों में ड्रोन शो की प्रस्तुति दे चुकी है।

पुष्पवर्षा से स्वामी शिवानंद का स्वागत
दून योग पीठ देहरादून के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी महाराज के पावन सानिध्य में 126 वर्ष के पद्मश्री स्वामी शिवानंद महाराज का उत्तराखंड की टोपी, गंगा जल कलश, अंग वस्त्र, पुष्प हार पहनाकर उत्तराखंड आगमन पर गंगा रिजॉर्ट में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आचार्य बिपिन जोशी ने महाराज की दीर्घायु की कामना करते हुए उनको योग का पितामह बताया। इस अवसर पर जीतानंद महाराज, नाद योगी अनुरागी, योगाचार्य शिवम गोस्वामी सहित काफी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे।

हठ योग के बारे में जाना
70वर्षीय जीतानंद महाराज ने हठ योग से योग शिक्षकों, विद्यार्थियों को अवगत कराया। दून योग पीठ के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने बताया ऋषिकेश में देश विदेश से पधारे योग साधक इस निशुल्क योग शिविर का लाभ उठा रहे है। शिविर में मनुज अग्रवाल, नाद योगी अनुरागी महाराज, योगाचार्य शिवम गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार खाई में गिरी, दो लोग घायल
Next: त्रिपुरा और नागालैंड में जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.