Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने छात्रों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां
  • पौड़ी

डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने छात्रों को दी महत्वपूर्ण जानकारियां

RNS INDIA NEWS 24/02/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  गौरवशाली विज्ञान सप्ताह के तहत विज्ञान सर्वत्र पूज्यते की थीम पर गढ़वाल विवि के चौरास परिसर में आयोजित विज्ञान महोत्सव के तीसरे दिन भारतीय रक्षा एवं अनुसंधान संस्थान(डीआरडीओ) के वैज्ञानिकों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को रक्षा उपकरणों के साथ ही महत्वपूर्ण हथियारों के बारे में जानकारी दी। डीआरडीओ से यहां पहुंचे वैज्ञानिक डा. जेपी सिंह और वैभव गुप्ता ने संयुक्त रूप से व्याख्यान देकर छात्रों को विज्ञान की नई-नई खोजों के लिए प्रेरित किया। मौके पर डीआरडीओ पर आधारित वृत्त चित्र का प्रदर्शन भी किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम के प्रथम सत्र में प्रो. सीएम शर्मा तथा डा.आलोक गौतम ने छात्रों को रोचक जानकारियां दी। प्रो. शर्मा ने कार्बन उत्सर्जन को क्रमबद्ध तरीके से नियंत्रित किए जाने पर बल दिया। जिससे भविष्य में हिमनदों के पिघलने की गति नियंत्रित की जा सके तथा तटीय समुद्री क्षेत्रों को डूबने से बचाया जा सके। डा.गौतम ने मौसम विज्ञान के क्षेत्र में भारत द्वारा की गई प्रगति के बारे में जानकारी दी। डा.राहुल बहुगुणा तथा वरूण ने क्विज श्रृंखला प्रस्तुत कर विजेता छात्र-छात्राओं को स्पॉट प्राइज दिया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. प्रभाकर बडोनी, डा.सर्वेश उनियाल आदि मौके पर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्‍य नगर अधिकारी को हाईकोर्ट का नोटिस
Next: धारी देवी मंदिर की पुरानी घंटियां की होगी बिक्री

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

आयोग से चयनित एलटी शिक्षकों को 20 साल बाद मिला वरिष्ठता का अधिकार

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

प्रवेश द्वार पर लिखे नाम पर विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस में दी तहरीर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

जनपद के सभी होमस्टे का होगा भौतिक सत्यापन, तय की जाएंगी श्रेणी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.