Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • लापरवाही: ड्रेनेज सिस्टम पर लगाए गए जाल जगह-जगह से टूटे
  • हरिद्वार

लापरवाही: ड्रेनेज सिस्टम पर लगाए गए जाल जगह-जगह से टूटे

RNS INDIA NEWS 03/05/2021
rns featured image new

हरिद्वार। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही रेल कर्मचारियों पर भारी पड़ रही है। ड्रेनेज सिस्टम पर लगाए गए जाल जगह-जगह से टूटने के कारण लाइन की मरम्मत व अन्य कार्य करने दौरान कर्मचारी गिरकर घायल हो रहे हैं। इसको लेकर नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन ने भी विरोध जताया है। सोमवार को रेलवे स्टेशन पर पटरी के पास कार्य करने के दौरान रेल कर्मी ओमप्रकाश टूटे हुए जाल के कारण गिरकर गंभीर घायल हो गए। इससे पहले महिला रेल कर्मी पुष्पा देवी भी घायल हो चुकी हैं। नॉर्दन रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव अजय तोमर ने कहा कि यूनियन शाखा ने मंडल अधीक्षण अभियंता मुरादाबाद व सहायक मंडल अभियंता रुडक़ी/हरिद्वार को इंजीनियरिंग विभाग की लापरवाही को लेकर पिछले कई वर्षों से प्लेटफार्म नम्बर एक व दो और 3 व 4 के बीच की ड्रेनेज नाली के ऊपर बने लोहे के जालों की मरम्मत एवं पुराने जालों की जगह आधुनिक जालों को लगाने के लिए कई बार पत्र भेजे हैं। लेकिन आज तक नतीजा शून्य है। दुर्गेश खन्ना ने कहा कि कैरिज एंड वैगन के कर्मचारी अपनी जान हथेली पर रखकर दोनों प्लेटफार्म के बीच लगभग 400 मीटर लम्बी नाली पर पड़े जगह जगह से टूटे जाल पर पैदल चलकर गाडिय़ों का परीक्षण करते हैं। इंजीनियरिंग विभाग जालों को ठीक नहीं करवा रहा है। जिससे ड्यूटी के दौरान जाल में पैर फंसने से रेलकर्मी ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। शाखा उपाध्यक्ष गोपाल चौधरी व अजय कपूर ने कहा कि यदि जल्द ही जालों को नहीं बदला गया तो रेल कर्मचारी आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान संजय यादव व पुष्पादेवी, उमेश, विनोद मीना, ताराचंद शर्मा, एमके सिंह ने घटना रोष जताते हुए कार्रवाई की मांग की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड की ट्रांसमिशन चेन को ब्रेक करने की आवश्यकता है: सचिव स्वास्थ्य
Next: मजदूर ने की गमछे का फंदा बना आत्महत्या

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.