Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए मेयर ने किया मौका मुआयना
  • पौड़ी

ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए मेयर ने किया मौका मुआयना

RNS INDIA NEWS 08/02/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। शहर के ड्रेनेज सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए मेयर ने सफाई निरीक्षकों के साथ शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। कुछ जगहों पर खामियां मिलने पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए। आगामी मानसून सत्र को देखते हुए वर्षा जल निकासी व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का मेयर शैलेंद्र सिंह रावत ने आकलन किया और फिलहाल आमजन को हो रही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मेयर को कई जगह नालियां अवरुद्ध मिलीं। स्लैब टूटे मिले, गंदगी के जमाव के साथ जलभराव की स्थिति मिली। मेयर ने नगर निगम अधिकारियों को चिह्नित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने, नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और आवश्यक जगहों पर मरम्मत एवं सुधार कार्य तत्काल करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जल निकासी की सुचारु व्यवस्था आमजन के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से सीधे तौर पर जुड़ी है, इसमें कोताही न हो। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक सुनील चौधरी, जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेस्टोरेंट खाली कराने के विवाद में कोर्ट के आदेश पर केस
Next: चारधाम यात्रा और कुंभ के लिए रेलवे पुलिस ने शुरू की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • हवालबाग में जल संरक्षण अभियान के तहत विशेष गोष्ठी आयोजित
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.