Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ड्रेनेज प्लान के अंतर्गत चल रहे कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए
  • अल्मोड़ा

ड्रेनेज प्लान के अंतर्गत चल रहे कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए

RNS INDIA NEWS 07/10/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने आज सिंचाई, लघु सिंचाई एवं लघु डाल विभाग की समीक्षा कर सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इन विभागों के सभी खंडों के चल रहे कार्य, विभागीय कार्य एवं अन्य योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर कहा कि निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाई जाए। सिंचाई खंड अल्मोड़ा की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि अक्सर भारी बारिश होने के कारण कोसी बैराज में सिल्ट आदि बाधाओं के कारण नगर अल्मोड़ा की जलापूर्ति बाधित हो जाती है, इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई अल्मोड़ा को प्रभावी योजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिल्ट के कारण जलापूर्ति न बाधित हो इसके लिए ठोस एवं प्रभावी योजना बनाकर प्रस्तावित करें। उन्होंने नगर अल्मोड़ा के ड्रेनेज प्लान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की। कहा कि संचालित कार्यों में गुणवत्ता से समझौता न किया जाए एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए नदियों में जहां भी संभव हो वहां चैक डैम बनाने की योजनाओं पर कार्य करें। इनमे मनरेगा के माध्यम से भी कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसी योजनाओं से पर्यटन एवं सिंचाई को बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सिंचाई के लिए जो भी गूल या पाइप लाइन बनाए जाते हैं उनमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें तथा जहां भी भारी बारिश के कारण लाइन क्षतिग्रस्त हुई है उसकी मरम्मत जल्द से जल्द करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जब भी फसलों में पानी लगाने का समय आता है तब विभाग विशेष ध्यान से किसानों के खेतों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नदियों में ऐसी संभावनाओं को तलाशें जहां अच्छी अच्छी झीलें बन सकें जिससे पर्यटन एवं जल क्रीड़ाओं को बढ़ावा दिया जा सके। बैठक में ईई सिंचाई खंड अल्मोड़ा मोहन सिंह रावत, रानीखेत एलएम कुड़ियाल, लघु डाल की अधिशासी अभियंता रितिका पाल समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड महापरिषद लखनऊ ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
Next: सीडीओ ने किया हवालबाग स्थित विकास केंद्रों का निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.