Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वच्छ वार्ड सुंदर दून अभियान अच्छी पहल: डॉ. निशंक
  • देहरादून

स्वच्छ वार्ड सुंदर दून अभियान अच्छी पहल: डॉ. निशंक

RNS INDIA NEWS 06/11/2022
rns featured image new

देहरादून। नगर निगम की ओर से दून शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए स्वच्छ वार्ड सुंदर दून अभियान की पहल की गई है। समस्त शहरवासियों को जुड़ना चाहिए, ताकि दून की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके। यह बात रविवार को स्वच्छ वार्ड सुंदर दून अभियान में शामिल होने के दौरान पूर्व सीएम व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने कही। उन्होंने मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ अभियान में हिस्सा लिया। मेयर गामा ने इस दौरान क्षेत्र के लोगों, निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर नालियों व सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई की। उन्होंने जनता से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग की अपील की। अभियान में 97 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक आरएलएस राणा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब सभी शहरवासी निगम को सहयोग करेंगे तो सफाई व्यवस्था और बेहतर होगी। मेयर ने इस दौरान जनसमस्याओं को सुना और उन्हें हल करने के लिए मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद सत्येंद्र नाथ, पन्ना, राजेश राजोरिया, प्रदीप रावत समेत कई लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में भूकंप के हल्के झटके महसूस
Next: फुटबॉल टूर्नामेंट: उत्तराखंड ने असम राइफल्स को हराया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान मिस्त्री को लगा करंट, अस्पताल ले जाने तक हुई मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आपरेशन सिंदूर ने बदलते युद्ध का नया स्वरूप दिखाया: पूर्व सीडीएस जनरल अनिल चौहान

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
  • महिला आरक्षण बिल बिना शर्त लागू करने की उठी जोरदार मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.