Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • थाना लमगड़ा में आयोजित हुआ थाना दिवस, सुनीं समस्याएं
  • अल्मोड़ा

थाना लमगड़ा में आयोजित हुआ थाना दिवस, सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 17/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। थाना लमगड़ा में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक द्वारा आयोजित थाना दिवस में सीएलजी सदस्य, वार्ड सदस्य, पुलिस पेंशनर, वरिष्ठ नागरिक और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं और सुझाव पुलिस के समक्ष रखे, जिनमें से कई का मौके पर ही समाधान किया गया। थानाध्यक्ष ने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। कार्यक्रम में नागरिकों को किरायेदार और मजदूर सत्यापन, यातायात नियमों के पालन, साइबर अपराध से बचाव, नशा मुक्ति, घरेलू हिंसा, महिला सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम तथा महिला अपराधों की रोकथाम के संबंध में भी जागरूक किया गया। इसके अलावा डायल-112, महिला हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और आपदा हेल्पलाइन 1070 की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी
Next: चारधाम यात्रा में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में भारी भीड़

Related Post

WhatsApp Image 2026-07-01 at 17.09.02_11zon
  • अल्मोड़ा

डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
judge hammer
  • अल्मोड़ा

चरस तस्करी के आरोपी को साढ़े तीन साल कारावास, 10 हजार अर्थदंड

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

पर्वतीय जिलों से डॉक्टरों के तबादले स्वास्थ्य सेवाओं पर कुठाराघात : मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.