Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बदहाली की कगार पर पहुंचे माजरी फतेहपुर के अमृत सरोवर
  • देहरादून

बदहाली की कगार पर पहुंचे माजरी फतेहपुर के अमृत सरोवर

RNS INDIA NEWS 17/05/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। माजरी फतेहपुर क्षेत्र स्थित दो अमृत सरोवर पिछले कई वर्षों से बदहाली की स्थिति में पहुंच चुके हैं। अमृत सरोवरों के आसपास संचालित खनन क्रेशरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सरोवरों में प्रवाहित हो रहा है, जिससे जल प्रदूषित हो गया है। डोईवाला के माजरी फतेहपुर में अमृत सरोवरों के पास खनन जोरों से हो रहा है। जिससे यहां से निकलने वाला गंदा पानी अमृत सरोवर तक पहुंच रहा है। इससे न केवल जल संरक्षण की मंशा प्रभावित हो रही है, बल्कि सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। जीवनवाला ग्राम प्रधान गुरजीत सिंह लाडी ने कहा कि अमृत सरोवर गांव की महत्वपूर्ण धरोहर हैं। यदि समय रहते क्रेशरों से निकलने वाले गंदे पानी की रोकथाम नहीं की गई, तो सरोवरों का अस्तित्व ही खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी ने कहा कि क्रेशर मालिकों को अपने क्रेशरों से निकलने वाले पानी की रोकथाम स्वयं करनी होगी। किसी भी स्थिति में गंदा पानी अमृत सरोवरों में नहीं जाना चाहिए। कहा कि अमृत सरोवरों का संरक्षण प्राथमिकता है और आने वाले समय में इनके सौंदर्यकरण के कार्य भी कराए जाएंगे, ताकि जल संचय की यह योजना पूरी तरह सफल हो सके Iउधर, खंड विकास अधिकारी परशुराम सकलानी ने बताया कि अमृत सरोवर सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। कहा कि बीबी राम जी योजना के तहत एक जून प्रभावी होने के बाद उसी के आधार पर जल संचय एवं जल संरक्षण से जुड़े कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। क्रेशर संचालकों से वार्ता कर गंदे पानी की निकासी के लिए अलग और सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि अमृत सरोवरों में किसी भी प्रकार का गंदा पानी स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चारधाम यात्रा में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में भारी भीड़
Next: फैक्ट्री में पत्थरबाजी करने वाले 10 उपद्रवी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.