Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • विधानसभा श्रीनगर का चौमुखी विकास करेंगे -डॉ धन सिंह रावत
  • पौड़ी

विधानसभा श्रीनगर का चौमुखी विकास करेंगे -डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 27/12/2022
rns featured image new

पौड़ी। उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपनी विधानसभा भ्रमण के दौरान सेरामाण्डे, बूंगीधार, मैखोली,पीठसैंण, रणगांव,घूरी एवं थलीसैंण आदि स्थानों पर विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि उनका मकसद श्रीनगर विधानसभा का चौमुखी विकास करना है। कहा कि श्रीनगर विधानसभा का कोई भी गांव सड़क से वंचित नहीं रहेगा। सभी स्कूलों में शिक्षक और भवन से लेकर शौचालय सुरक्षा दीवार आदि की व्यवस्थाएं की जा रही है। कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दूरदराज के गांवों तक भी अस्पतालों में डॉक्टरों और दवाइयों की भी व्यवस्था की गई है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि घर के पास ही गांव में रहने वाले व्यक्ति को सड़क से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य आदि की सुविधा पूरी दी जा सके, इस दिशा में काम किया जा रहा है।
डॉ रावत ने पीएमजीएसवाई गणतखाल, ड़डोली तल्ली से सेरामांडे गांव हेतु सड़क के निर्माण कार्य, राजकीय इंटर कॉलेज बूंगीधार की भौतिक जीव विज्ञान प्रयोगशाला, शौचालय प्राथमिक विद्यालय मन्यारगांव के मरम्मत कार्य एवं अनुरक्षण कार्य, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मन्यारगांव, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पापतोली, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनसारी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय किमवाड़ी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलकोट, जूनियर हाईस्कूल भनरखाल के शौचालय निर्माण सहित प्राइमरी स्कूल स्यूंसाल के शौचालय निर्माण, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मैखोली के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य, नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय पीठसैंण के छात्रावास, पीठसैंण में पेयजल योजना, पीठसैंण में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्मारक में सुरक्षा दीवार, पीठसैंण मोटर मार्ग से रणगांव-भैलासैंण मोटर मार्ग के विस्तारीकरण मोटर मार्ग के कार्य, पीठसैण-भैलासैण मोटर मार्ग के पुस्ता निर्माण एवं विस्तारीकरण आदि कार्यों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही भिक्यासैण, देघाट बूंगीधार, महलचौरी, बछुआवाण, चौखुटिया मोटर मार्ग पर करीब 3 करोड़ से अधिक के काम का लोकार्पण भी किया। इसके साथ ही भ्रमण के दौरान थलीसैंण में बूंगीधार से स्यूंशाल संपर्क मोटर मार्ग, लोनिवि बूगीधार में अतिथि गृह कक्षों का लोकार्पण भी किया। भ्रमण के दौरान डा.रावत ने पीएमजीएसवाई गणतखाल ड़ड़ोली तल्ली के निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण भी किया। बूंगीधार में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करते हुए बूंगीधार में ही पंडित दीनदयाल किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को चैक वितरित किए। घूरी के ग्रामीणों को इसमौके पर सांस्कृतिक सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर मातबर सिंह रावत, नरेंद्र सिंह रावत, अमर सिंह, नवीन जोशी, छ्वाण सिंह, मनु मातोली, मनवर सिंह बिष्ट आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आबकारी विभाग नहीं देगा रेस्टोरेंट व होटलों को वन डे बार का लाइसेंस
Next: चमोली में नैनीताल हाईवे पर खाई में गिरी कार, एक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.