Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मेडिकल कॉलेजों में हर प्रत्येक साल होगा खेल महाकुंभ: डा. धन सिंह
  • पौड़ी

मेडिकल कॉलेजों में हर प्रत्येक साल होगा खेल महाकुंभ: डा. धन सिंह

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में एमबीबीएस छात्रों की खेल प्रतियोगिताओं (उमंग महोत्सव) का रंगारंग आगाज हुआ। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह में इंडोर व सीडीएस जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में आउटडोर खेलों का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रेक्षागृह में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। जिसे देखकर दर्शक गदगद हुए। प्रतियोगिताओं के शुभारंभ पर डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में 12 मेडिकल कॉलेजों में हर साल खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। कहा इस बार खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर को दी गई है। बारी-बारी से यह जिम्मेदारी सभी मेडिकल कॉलेजों को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में आधुनिक जिम, बैडमिंटन कोर्ट, खेल मैदान, हाईटेक लाइब्रेरी व ऑडिटोरियम बनाए जाएंगे। 2024 तक उत्तराखंड को टीवी मुक्त व 2025 तक तंबाकू एवं नशा मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में टीचिंग व रिसर्च पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एमबीबीएस के टॉपर बच्चों को देश के 10 एम्स दिखाने को ले जाया जाएगा। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों में छात्रों को सभी सुविधाएं मुहैया कराए जाने की बात भी कही। कहा कि मेडिकल कॉलेजों में मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। हिंदी में भी एमबीबीएस की पढ़ाई हो इसको लेकर हम आगे बढ़ने वाले हैं। मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. सीएमएस रावत व प्रतियोगिता के संयोजक डा. पुष्पेंद्र ने अतिथियों का स्वागत किया। कहा प्रतियोगिता में 8 मेडिकल कॉलेजों के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा निदेशक डा. आशुतोष सयाना, सीएमओ डा. प्रवीण कुमार, अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. सीपी भैंसोड़ा, डा. प्रवीन बडोनी, एसडीएम अजयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने कहा – जनहित में अविलम्ब संचालित की जाए सिटी बस
Next: अंकिता को न्याय दिलाने को लड़ी जाएगी लड़ाई

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.