Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • खेड़ी में नीलामी प्रक्रिया की जांच को पहुंचे डीपीआरओ
  • हरिद्वार

खेड़ी में नीलामी प्रक्रिया की जांच को पहुंचे डीपीआरओ

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
default featured image

रुडकी। खेड़ी मुबारिकपुर के कई ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल के पुराने जर्जर भवन की नीलामी प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत विभाग से की है। शिकायत पर डीपीआरओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया की फाइल तलब करने के साथ ही प्रधान और पंचायत सचिव से लिखित जवाब भी मांगा है। खेड़ी मुबारिकपुर गांव निवासी सुभाष सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर बताया था कि गांव में प्राथमिक स्कूल का नया भवन बनना है। इससे पहले पुराने जर्जर भवन की नीलामी की जानी थी। आरोप लगाया कि नीलामी के लिए प्रधान और पंचायत सचिव ने पंचायत सदस्यों को बताए बिना उनके फर्जी हस्ताक्षर से कागजों पर बैठक दर्शाई और एक चौथाई से भी कम की बोली पर उसके नाम प्रस्ताव दिखा दिया गया। कहा गया कि शिकायतकर्ता सहित कई लोग खुद जर्जर भवन को ठेके की रकम से अधिक पर लेने को तैयार थे। कई पंचायत सदस्यों ने भी शिकायत के साथ अपने शपथपत्र लगाए थे। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ रमेश कुमार त्रिपाठी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। गुरुवार को दोपहर बाद डीपीआरओ ने गांव पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत सचिव से पूछताछ की। डीपीआरओ ने अखबार में प्रकाशित कराई गई नीलामी की सूचना और तहसील और विकासखंड कार्यालय पर लगाए गए इसके नोटिस की छायाप्रति सहित नीलामी प्रक्रिया की पूरी फाइल तलब की है। साथ ही प्रधान और सचिव से लिखित जवाब भी मांगा है। अभी मौका मुआयना किया है। नीलामी के लिए क्या प्रक्रिया अपनाई गई है, इसकी जांच के लिए प्रक्रिया की फाइल तथा प्रधान व सचिव का जवाब आना है। इनका अच्छी तरह से अध्ययन करने के बाद ही इस मामले में कुछ कह सकता हूं। हां अगर मामले में गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई होगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्योहारों को लेकर बाजार में रही ग्राहकों की भीड़
Next: एक ही परिवार के 12 लोग कोरोना संक्रमित

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी गुरुग्राम से सकुशल बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.