Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • दोस्ती का झांसा देकर किया था नाबालिक का अपहरण
  • उत्तराखंड

दोस्ती का झांसा देकर किया था नाबालिक का अपहरण

RNS INDIA NEWS 27/07/2020
rns featured image new

रुडकी। सोशल मीडिया पर नाबालिग को दोस्ती का झांसा देकर अपहरण किया गया था। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र से 11 जुलाई को एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने नाबालिग की आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की थी। लेकिन उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। पीडि़त परिजनों ने बताया था कि घर से फोन भी गायब है। पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी। देर रात पुलिस को सूचना मिली कि अपहरणकर्ता रेलवे रोड के पास है और नाबालिग को शहर से बाहर ले जाने की फिराक में है। पुलिस ने रेलवे रोड पर दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा और नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी ने नाबालिग को सोशल मीडिया के सहारे दोस्ती का प्रस्ताव भेजा था। घर से बाहर मिलने के बहाने बुलाकर उसका अपहरण कर लिया और रुडक़ी में ही ठिकाने बदल बदल कर रह रहा था।
इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि नाबालिग का अपहरण करने के आरोप में मुकेश निवासी मांसापुर तहसील अकबरपुर जिला अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश को रेलवे रोड से देर रात गिरफ्तार किया गया। नाबालिग को पुलिस ने सकुशल बरामद कर मेडिकल के बाद परिजनों को सौंप दिया। अपहरणकर्ता को गिरफ्तार करने वाली टीम में सोत बी चौकी प्रभारी अंकुर शर्मा, उप निरीक्षक करुणा रैंकली, रामवीर और विनोद चपराना शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी अल्मोड़ा ने आज के दो कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित
Next: बकरीद पर नहीं होगी सामूहिक नमाज, कुर्बानी पर भी लगी रोक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

SIR के पहले चरण के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.