Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून रेलवे स्टेशन से संचालित ट्रेनों के जनरल कोच में सफर होगा आरामदायक
  • देहरादून

दून रेलवे स्टेशन से संचालित ट्रेनों के जनरल कोच में सफर होगा आरामदायक

RNS INDIA NEWS 13/03/2021
rns featured image new

देहरादून। दून रेलवे स्टेशन से विभिन्न स्थानों के लिए संचालित ट्रेनों के जनरल कोच में सफर करना अब और आरामदायक हो गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से जो अत्याधुनिक एलएचबी कोच मुहैया कराए गए हैं उनमें जनरल कोच में न सिर्फ गद्देदार सीटें लगाई गई हैं, बल्कि वातानुकूलित और तृतीय श्रेणी आरक्षित कोच की तर्ज पर जनरल कोच में भी अत्याधुनिक वॉशरूम लगाए गए हैं। इतना ही नहीं वातानुकूलित और तृतीय श्रेणी कोच की तर्ज पर अब जनरल कोच में भी सीटों को लेकर मारामारी नहीं है। कारण कि जनरल कोच में सीटों के लिए अब यात्रियों को आरक्षण कराना पड़ रहा है और सिर्फ उन्हीं यात्रियों को यात्रा की इजाजत दी जा रही है जिनका पहले से ही आरक्षण है। स्टेशन अधीक्षक (परिचालन) सीताराम शंकर ने बताया कि दून रेलवे स्टेशन से संचालित सभी ट्रेनों के जनरल कोच में अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। रेलवे बोर्ड की ओर से भेजे गए एलएचबी जनरल कोच में सीटों की संख्या भी 90 से बढ़ाकर 100 कर दी गई है और एक सीट पर तीन यात्रियों का आरक्षण किया जा रहा है। ऐसे में अब जनरल कोच में सीटों को लेकर मारामारी की स्थिति नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संसदीय समिति रिपोर्ट: अगले तीन साल में मुनाफे में आ जाएगा बीएसएनएल
Next: सीएम तीरथ सिंह ने किया ’आजादी का अमृत स्मरणोत्सव’ का उद्घाटन

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.