Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में पकड़ा गया सहारनपुर से लाया पांच कुंतल पनीर, सैंपल भरे
  • देहरादून

दून में पकड़ा गया सहारनपुर से लाया पांच कुंतल पनीर, सैंपल भरे

RNS INDIA NEWS 29/04/2022
rns featured image new

देहरादून। दून में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार अलसुबह बड़ी कार्रवाई की है। दूध एवं दूध से बने पदार्थो की सैंपलिंग की। अल सुबह पांच बजे उपायुक्त गढ़वाल आरएस रावत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पांडेय, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अघिकारी संजय तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने नेहरू कालोनी में एक पिकअप गोपाल डेरी के सामने पकड़ी। जिस पर मिल्क वैन लिखा था।

वाहन के अंदर चेक प्लास्टिक के ड्रमो में पनीर रखा था, जिसकी लगभग चार से पांच कुंतल मात्रा थी। दो कुंतल पनीर देहरादून में सप्लायी होना था और लगभग तीन कुंतल पनीर हरिद्वार के रुड़की बंटी डेयरी पर सप्लायी होना था। पनीर सप्लायी शरीफ डेयरी से की गई, जिस के बिलों पर इकबाल अहमद एवं इन्शाद के हस्ताक्षर है। गाड़ी ड्राइवर सुभाषचन्द्र ने बताया कि ग्राम- रामपुर मनिहार में मुर्तजा प्रधान उक्त संदिग्ध पनीर बनवाता है और आस पास के इलाको में शरीफ डेरी के माध्यम से सप्लायी कि जाती है। डेरियो के माध्यम से होटल, रेस्टोरेन्ट अन्य जगह भेजा जाता है।

उल्लेखनीय है पिछले महीने में मुर्तजा प्रधान की ही एफडीए देहरादून की टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए सप्लायी गाड़ी के लगभग दो कुंतल पनीर डपिंग जोन में विनष्ट कराया गया था। सहारनपुर के रामपुर निहार के शरीफ डेयरी की गाड़ी से पनीर के दो सैम्पल एवं गोपाल डेरी से पनीर का एक सैम्पल रुद्रपुर जांच के लिए भेजा जा रहा है। एक अन्य टीम ने अभिहित अधिकारी पीसी जोशी के नेतृत्व में हनुमान चौक पर बाहर से आनेवाली दूध की गाड़़ियों एवं डेरियो तथा मावा व्यापारियों की दुकानों को चेक कर दूध एवं मावा का सैम्पल जांच को लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंसर से लड़ने में कारगर हो सकता है औषधीय मशरूम
Next: आयुर्वेद विवि में अनशन पर इंटर्न डाक्टर और छात्र

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.